Lohardaga : जिले में जिला परिषद अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए आज यानी शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अप्रत्यक्ष निर्वाचन हुआ। इस पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ। केरो के जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने नामांकन दिया और चूंकि कोई अन्य प्रत्याशी नहीं था, इसलिए वे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, किस्को के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, कुडू पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी, कुडू पूर्वी की जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, भंडरा की जिला परिषद सदस्य राजमनी देवी, सेन्हा की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और पेशरार की जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी उपस्थित रहीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव उरांव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) डॉ. ताराचंद द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें संविधान के तहत अपने पद का शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक सहित निर्वाचन में प्रतिनियुक्त कर्मी भी मौजूद थे।
Also Read : रोजगार मेला में बड़ी सौगात, बिहार के 450 युवाओं को मिली नौकरी

