Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. एलाइड और हेल्थकेयर शिक्षा के लिए नया नियामक ढांचा तैयार किया जाएगा, जबकि आयुष्मान समेत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में लंबित दावों और अस्पतालों के अटके भुगतान को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं.

    मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद और झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की बैठक हुई.

    एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा पर फोकस

    परिषद कॉलेजों और संस्थानों को संबद्धता देगी और पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करेगी. ट्रांजिशन बैच की परीक्षा कराने, आवश्यक पद सृजित करने और एक समर्पित वेब पोर्टल बनाने का भी निर्णय लिया गया. सहिया, एमपीडब्ल्यू और अन्य कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए करीब छह माह का विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव दिया गया.

    आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और SEHIS की समीक्षा के दौरान नई बीमा कंपनी के चयन के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया. बीमा कंपनियों के पास लंबित दावों और तकनीकी कारणों से अस्पतालों तक नहीं पहुंची भुगतान राशि को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए.

    आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया होगी तेज

    पात्र लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराकर सीएससी केंद्रों और अस्पतालों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी.

    सरकार का फोकस एक तरफ बेहतर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैयार करने पर है, तो दूसरी तरफ आम लोगों तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ पहुंचाने और अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

    Also Read : पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    आयुष्मान स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन
    Next Article चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.