Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»ऑनलाइन एग्जाम देने की हालत में नहीं 85 फीसदी छात्र : सर्वेक्षण
    शिक्षा

    ऑनलाइन एग्जाम देने की हालत में नहीं 85 फीसदी छात्र : सर्वेक्षण

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय के 85 प्रतिशत छात्र कोरोना संकट में ऑनलाइन परीक्षा देने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि उनके पास लैपटॉप या फोन या इंटरनेट नहीं है। अगर है तो दूर-दराज के इलाकों में कई बार नेट ठीक तरह से काम नहीं करता।

    दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा 48 घंटे के भीतर करवाए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इस सर्वेक्षण में 51 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव राय, सचिव राजिंद्र सिंह, आभा देव हबीब, आलोक रंजन पंडेय और प्रेमचंद ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस सर्वेक्षण के निष्कर्षों की जानकारी दी।

    उनका कहना था कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान स्थिति में 90 प्रतिशत छात्र परीक्षा देने की मानसिक स्थिति में ही नहीं हैं। इन शिक्षक नेताओं ने कहा कि 50 प्रतिशत छात्र दिल्ली के बाहर के हं और वे सेमेस्टर ब्रेक में ही घर चले गए थे। उनके पास किताबें नहीं, पाठ्य सामग्री या ई सामग्री नहीं।

    ऑनलाइन क्लास भी नहीं कर पाए, क्योंकि सबके पास यह सुविधा नहीं थी। सबके पास मोबाइल फोन नहीं है और है तो सबके पास वाई-फाई या डाटा से नेट की सुविधा नहीं है। ऐसे में सभी छात्र ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे सकते हैं।

    इस सर्वेक्षण में 92 प्रतिशत छात्र बीए स्तर के हैं, 7.8 प्रतिशत स्नातकोत्तर स्तर के हैं। सर्वेक्षण में 86.8 प्रतिशत नियमित छात्र हैं, आठ प्रतिशत पत्राचार के हैं, 5.2 प्रतिशत छात्र नॉन कॉलेजिएट हैं। इन शिक्षक नेताओं का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन परीक्षा करने का फैसला करने से पहले न शिक्षक प्रतिनिधियों, न छात्रों और न ही विकलांग छात्रों से कोई विचार-विमर्श किया। इन शिक्षक नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने उठाएंगे।

    85% students not in online exam condition Education news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म – जियोमार्ट लॉन्च
    Next Article कोरोना संकट के बीच करोड़ों पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका, इश्योरेंस के प्रीमियम क़िस्त हो सकती है दोगुनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.