Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म – जियोमार्ट लॉन्च
    बिजनेस

    भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म – जियोमार्ट लॉन्च

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। रिलायंस के ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने 200 शहरों से अपनी शुरूआत कर दी है। इसके लिए एक वेबसाइट एचटीटीपीएस://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जियोमार्ट.कॉम/ लॉन्च की गई है। जिस पर ग्राहक ऑर्डर दे सकेंगे।

    जियो मार्ट ने जिन 200 शहरों से आगाज़ किया है, उनमें से 90 शहर पहली बार ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग करेंगे। मतलब इससे पहले इन शहरों में ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग की कोई ऑनलाइन व्यवस्था नही थी। जियोमार्ट पहली बार इन शहरों में ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग ले कर आया है।

    जियो मार्ट के अनुसार अमेजन की 110 शहरों में डिलिवरी उपलब्ध है। वहीं बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट क्रमश: 30 और 26 शहरों तक ही सीमित हैं। जियो मार्ट ने 200 शहरों में कारोबार की शुरूआत करके रिटेल क्षेत्र में एक बड़े खिलाड़ी के रूप कदम रखा है।

    देश में जो 90 शहर ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग के नक्शे पर उभरे हैं, उनमें पंजाब का कपूरथला, मध्यप्रदेश के गुना और सागर, हरियाणा का पलवल, राजस्थान के नोखा और भिवंडी, पं बंगाल का तामलुक, गुजरात के जूनागढ़ और हिम्मतनगर तथा महाराष्ट्र का बुढ़ाना शामिल हैं। महाराष्ट्र से ही जियोमार्ट ने सबसे पहले मुंबई के पास तीन जगहों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब इसे देश के बाकी शहरों के लिए भी खोल दिया गया है।

    जियोमार्ट जल्द ही अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा, जिसमें व्हाट्सएप पर ऑर्डर और नजदीक के किराना स्टोर से डिलिवरी शामिल होगी।

    फेसबुक के साथ निवेश सौदे की घोषणा करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और तीन करोड़ किराना दुकान मलिकों को जोड़ने की बात की थी। संगठित रिटेल वर्ग में असंगठित किराना स्टोर्स को यह मिश्रण ही जियोमार्ट की विशेषता होगी।

    लॉन्च के साथ ही जियोमार्ट इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के लिये पूरी तरह तैयार है। जियोमार्ट पर अधिकतर उपलब्ध चीजें दूसरी ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स से पांच प्रतिशत सस्ती हैं। ब्रांडेड सामान की कीमते भी कुछ कम रखी गई हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के चलते जहां कुछ ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म्स में डिलिवरी में पांच से सात दिनों का वक्त लगा रही हैं, वहीं जियोमार्ट दो दिन के भीतर डिलिवरी का भी भरोसा देता है।

    ब्रोकरेज हाउस क्रेडिट सुइस की जियोमार्ट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार जियोमार्ट के आने से पूरे देश में ग्राहकों को मौजूदा कंपनियों (बिगबैकेट, ग्रोफ़र्स) के बदले एक उपयोगी विकल्प मिलेगा क्योंकि स्टोर में कम ग्राहक आने से ऑनलाइन किराने के ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। एक अन्य ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने रिलायंस के शेयर को 1753.38 रुपए के लक्ष्य के साथ अपनी ‘खरीद’ की सलाह को बरकरार रखा है।

    Business News Jiomart Grocery Jiomart Launch Latest news Mukesh Ambani NewsBusiness Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत और चीन के बीच लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव, जिनपिंग ने सेना को दिया निर्देश, तेज करें युद्ध की तैयारियां
    Next Article ऑनलाइन एग्जाम देने की हालत में नहीं 85 फीसदी छात्र : सर्वेक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    Latest Posts

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.