Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में शराबबंदी को और सख्त बनाने के लिए 50 करोड़ मंजूर
    बिहार

    बिहार में शराबबंदी को और सख्त बनाने के लिए 50 करोड़ मंजूर

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के सफल कार्यान्वयन के उद्देश्य से हाईटेक उपकरणों के इस्तेमाल पर होने वाले व्यय के लिए 50 करोड़ रुपये दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य डॉ. एस. सिद्धार्थ ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नई उत्पाद नीति के तहत मद्य निषेध के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य मे ब्रेथ एनालाइजर, ड्रोन संचालन, प्रचार-प्रसार, मोटरसाइकिल खरीदने, विभिन्न जिलों में सीसीटीवी कैमरे के अधिष्ठापन पर होने वाले खर्च के साथ अन्य कार्यों के लिए बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

    अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 से 2023-24 में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय, बिहटा के परिसर में स्थायी संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए 267 करोड़ 24 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। साथ ही ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

    डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि सात निश्चय कार्यक्रम के तहत विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अधीन 35 जिलों में स्थापित एवं संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के वर्गकक्ष, पुस्तकालय, कर्मशाला, प्रयोगशाला एवं छात्रावास में आवश्यकता के अनुसार मशीनें, उपस्कर एवं कम्प्यूटर के खरीदने के लिए 105.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति एवं चालू वित्तीय वर्ष में संबंधित संस्थानों को राशि विमुक्त करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्ताव स्वीकृत किये गये हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर: सुंजवां आतंकी हमले मामले के मुख्य आरोपी आबिद अहमद मीर गिरफ्तार
    Next Article UAE: रेस्तरां में गैस सिलेंडर के फट जाने से एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 120 लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.