Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना आज से लागू
    बिहार

    बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना आज से लागू

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत शुक्रवार से कर दी है। इस योजना का सबसे पहले लाभ स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा।

    बिना बैलेंस भी नहीं कटेगी बिजली

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता अब 125 यूनिट की खपत तक बिना बैलेंस के भी बिजली का उपयोग कर सकेंगे। यदि खपत 125 यूनिट से अधिक हो जाती है और रिचार्ज नहीं कराया गया, तो बैलेंस नेगेटिव होते ही बिजली की आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।

    बिल में स्वतः दिखेगी छूट

    बिजली कंपनी के मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्त बिजली सुविधा लागू करने के लिए स्मार्ट मीटर के सर्वर में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिनका ट्रायल शुक्रवार को किया जा रहा है। सर्वर की पुष्टि के बाद उपभोक्ताओं के जुलाई महीने के बिल में 125 यूनिट की राशि स्वतः क्रेडिट की जाएगी।

    पोस्टपेड उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ

    साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के राजस्व महाप्रबंधक ने बताया कि पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में सीधे 125 यूनिट के मूल्य की कटौती कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं की बिलिंग तिथि के अनुसार उन्हें जुलाई की खपत पर यह छूट दी जाएगी।

    126वीं यूनिट पर देना होगा पूरा शुल्क

    इस योजना के तहत पहली 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन यदि उपभोक्ता 126 यूनिट या उससे अधिक की खपत करता है, तो उसे अतिरिक्त यूनिट के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज और इलेक्ट्रिक ड्यूटी का भी भुगतान करना होगा।

    यूनिट दरों का नया ढांचा :

    • 0 से 125 यूनिट तक : ₹0 (मुफ्त)
    • कुटीर ज्योति उपभोक्ता : ₹2.45 प्रति यूनिट
    • शहरी घरेलू (श्रेणी-1 और 2) : ₹5.52 प्रति यूनिट
    • शहरी घरेलू (श्रेणी-3) : ₹5.42 प्रति यूनिट

    ग्रामीण और शहरी घरेलू-3 जैसी एकल स्लैब उपभोक्ता श्रेणियों के लिए शुल्क उनकी श्रेणी के अनुसार ही लिया जाएगा, इस योजना से उनकी दरों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे अधिक लाभ

    यह योजना विशेष रूप से उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए फायदेमंद होगी जिनकी मासिक बिजली खपत 125 यूनिट या उससे कम है। ऐसे उपभोक्ताओं को पूरे महीने के लिए बिजली बिल से पूरी तरह राहत मिलेगी।

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी : स्नातक में दाखिले के लिए अंतिम मौका, 1 से 4 अगस्त तक करें आवेदन

    Free electricity scheme up to 125 units will be implemented in Bihar from today बिहार में आज से लागू होगी 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरमांझी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया आश्वासन
    Next Article मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.