Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में शादी में शराब का सेवन कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर-महिला डॉक्टर समेत 110 लोग गिरफ्तार
    बिहार

    पटना में शादी में शराब का सेवन कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर-महिला डॉक्टर समेत 110 लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. हाल में जहरीली शराब के कारण बड़ी संख्या में मौतें हो चुकी है. इसके बाद हुए बवाल के बाद राज्य का पूरा महकमा आक्रामक हो चुका है. पूरे राज्य में शराब और शराबियों की खोज के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. 48 घंटों के अंदर अकेले राजधानी पटना में 147 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गयी है. शराबबंदी मामले में 100 अधिक केस दर्ज हो जा चुके हैं. इन मामलों में 110 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

    शनिवार की देर रात तक पटना पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. होटल, मुसहरी, गुमटी, लॉज, वाहन चेकिंग समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की गई. छापेमारी में गिरफ्तार होने वालों में पटना एम्स में इंटरव्यू देने पहुंचे महिला-पुरुष डॉक्टर, बड़ी कंपनियों में इंजीनियर, सरकारी कर्मी, नशेड़ी सहित कई अन्य पेशेवर शामिल हैं. अब इन सभी हाई प्रोफाइल जॉब में काम करने वाले लोगों को पटना के बेउर जेल की हवा खानी पड़ेगी.

    पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के डॉक्टर आरएन सिंह मोड़ के पास मौजूद होटल फॉरच्यून में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी चल रही थी. शादी में शामिल होने के लिए उसके छह ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ दोस्त पहुंचे थे. इन्हें गिरफ्तार किया गया है. मामले में कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार के सभी ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स’ को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    शराब पीने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों में रोहित कुमार गुप्ता हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अनिल कुमार नयी दिल्ली में, विनीत जायसवाल कोलकाता में, आनंद कुमार मंडल कोलकाता में, कंचन कुमार सेन नयी दिल्ली में और विकास कुमार मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. ये सभी नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं. अचानक पुलिस की कार्रवाई से शादी के खुशनुमा माहौल में लोगों के बीच उदासी छा गई.

    वहीं कोतवाली थाना की पुलिस ने डाकबंगला चौराहा स्थित होटल जिंजर के कमरा नंबर 506 में छापेमारी के दौरान दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. इनमें भागलपुर के रहने वाले डॉक्टर शैलेन्द्र शेखर और रांची की रहने वाली महिला डॉक्टर मित्र के साथ रुके हुए थे. महिला डॉक्टर महाराष्ट्र में पोस्टेड हैं. दोनों लोग पटना एम्स में इंटरव्यू देने पहुंचे थे. इस छापेमारी के दौरान डॉक्टर शैलेंद्र शेखर के पास से ब्रांडेड विदेशी शराब से भरी एक बोतल पायी गई. इसके बाद पुलिस ने शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20
    Next Article राजभवन में पेंटिंग प्रतियोगिता ‘रिइमेजनिंग द फ्यूचर इन अ पोस्ट कोविड वर्ल्ड’ आयोजित, राज्यपाल ने बाल पत्रकारों से की मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.