Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजभवन में पेंटिंग प्रतियोगिता ‘रिइमेजनिंग द फ्यूचर इन अ पोस्ट कोविड वर्ल्ड’ आयोजित, राज्यपाल ने बाल पत्रकारों से की मुलाकात
    झारखंड

    राजभवन में पेंटिंग प्रतियोगिता ‘रिइमेजनिंग द फ्यूचर इन अ पोस्ट कोविड वर्ल्ड’ आयोजित, राज्यपाल ने बाल पत्रकारों से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: यूनिसेफ की पहल से विश्व बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने राजभवन में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता ‘रिइमेजनिंग द फ्यूचर इन अ पोस्ट कोविड वर्ल्ड’ में पेंटिंग प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने बाल पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया.

    राज्यपाल ने बाल पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि कोरोनाकाल ने लोगों को चुनौती में जीना सिखाया. उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और हम वासुधैव कुटुम्बकम की राह पर चलते हैं. इसलिए कहीं भी वाद-विवाद नहीं होना चाहिए. बेहतर माहौल में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए.

    बाल पत्रकारों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया. बच्चों ने ऑनलाइन क्लास की समस्या के संदर्भ में अवगत कराते हुए कहा कि स्मार्टफोन का अभाव और नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा. बाल पत्रकारों ने कहा कि ऑनलाइन क्लास में समझने में भी समस्या होती थी. बच्चों ने कहा कि ऑनलाइन क्लास में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा. बच्चों ने बताया कि स्कूल जरूर खुल गए हैं लेकिन पहले की तरह पढ़ाई नहीं हो पा रही है. बाल पत्रकारों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि स्कूलों में कोई भी टीकाकरण के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधि बढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए.

    राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की भयावहता को वही जानता है जिनके परिवार के किसी सदस्य को कोरोना हुआ है. किसी ने अपने परिवार के सदस्य को खोया भी. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कोरोना के नियमों का पालन स्वयं के लिए करना है.

    राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है. उसे निखार कर बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है. राज्यपाल ने कहा कि आज बहुत से परिवार अर्थाभाव के कारण बच्चों को मजदूरी के लिये भेज देते हैं. शिक्षा से वंचित रखते हैं. इस दिशा में हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम में यूनिसेफ के प्रमुख प्रसांता दास और कम्यूनिकेशन ऑफिसर आस्था अलंग सहित यूनिसेफ के अधिकारीगण मौजूद थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में शादी में शराब का सेवन कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर-महिला डॉक्टर समेत 110 लोग गिरफ्तार
    Next Article मेयर आशा लकड़ा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.