Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 11 हजार VIP मेहमान, दिया जाएगा ये खास तोहफा
    ट्रेंडिंग

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 11 हजार VIP मेहमान, दिया जाएगा ये खास तोहफा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 11 हजार VIP मेहमान शामिल होंगे. राम नगरी में 11,000 से ज्यादा वीआईपी मेहमानों के स्वागत की तैयारी की जा रही है. आने वाले मेहमानों को सनातन सेवा न्यास की तरफ से राम जन्मभूमि से जुड़ा स्मृति चिह्न दिया जाएगा. प्रभु राम से जुड़ा यह स्मृति चिन्ह बेहद खास होगा. इसको लेकर सनातन सेवा न्यास के संस्थापक और जगतगुरु भद्राचार्य के शिष्य शिव ओम मिश्रा बताते हैं कि अतिथि को सनातन धर्म में भगवान समझा जाता है. ऐसे में जितने भी मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे उनके लिए प्रभु राम से जुड़ा स्मृति चिन्ह तैयार करवाया जा रहा है, जो उनको तोहफे में दी जाएगी. यह तोहफा प्रभु राम से जुड़ा होगा यानी इसमें प्रसाद से लेकर प्रभु रामलला का स्मृति चिन्ह दिया जाएगा.

    खास होगा यह तोहफा

    मेहमानों को दिए जाने वाले तोहफे में दो बॉक्स दिए जाएंगे, जिसमें से एक में प्रसाद होगा. यह प्रसाद गिर गाय के घी से बना हुआ है. जिसमें बेसन का लड्डू होगा. इसमें रामानंदी प्रथा के तहत लगाई जाने वाली भभूत भी होगी.

    जो दूसरा बॉक्स होगा उसमें प्रभु राम से जुड़ा सामान होगा. राम मंदिर के शिलान्यास के वक्त जो मिट्टी मंदिर के गर्भ गृह से निकाली गई थी, वह मिट्टी एक डिब्बी में रखकर दी जाएगी. इसके साथ ही सरयू का पानी भी पैक करके स्मृति चिन्ह में दिया जाएगा. एक ब्रास कि थाली भी इस बॉक्स में मौजूद होगी. साथ ही राम मंदिर से जुड़ी स्मृति के तौर पर एक चांदी का सिक्का दिया जाएगा. इन दोनों बॉक्स को रखने के लिए एक जूट का बैग भी तैयार करवाया गया है, जिस पर राम मंदिर का इतिहास और उसके संघर्ष को दर्शाया गया है.

    सनातन सेवा न्यास को इस काम का जिम्मा काफी समय पहले दे दिया गया था. इसकी तैयारी भी महीनों पहले से शुरू हो गई थी. क्योंकि 11,000 से ज्यादा बॉक्स तैयार करवाने हैं. कई जगह से इसके ऑर्डर बनकर अयोध्या पहुंच रहे हैं और जैसे-जैसे मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे वैसे-वैसे उन्हें रामलाल स्मृति चिन्ह सौंपी जाएगी. इसके जरिए न केवल वो राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे बल्कि प्रभु राम से जुड़ी चीज को अपने साथ स्मृति के तौर पर रख पाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: अदाणी फॉउंडेशन ने शुरू किया सेना बहाली प्रशिक्षण का पहला बैच, दी जाएगी निःशुल्क ट्रेनिंग

     

     

    City News Current News Daily News Gift Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pran Pratistha Ramlala Today's News VIP Guest VIP मेहमान आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर तोहफा न्यूज हेडलाइन प्राण प्रतिष्ठा मुख्य समाचार रामलला लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, साइबर क्राइम की दी गई जानकारी
    Next Article मजदूरों को वेतन से आधे राशि का भुगतान कर रही कंपनी : जयनारायण महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.