रांची। झारखंड पुलिस को नक्सल अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हांथ लगी है. सुरक्षाबलों और चाईबासा पुलिस की संयुक्त अभियान में 10 लाख का ईनामी सालूका कायम उर्फ भुवनेश्वर, उसकी पत्नी पिंकी और कोदो मुनी कोड़ा उर्फ पद्मनी ने खुद को आत्मसमर्पण किया है. फिलहाल तीनों को सुरक्षित स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर जा रही है. हालांकि, इनलोगों ने अभी पुलिस को हथियार उपलब्ध नहीं कराया है.
दो दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण मुठभेड़ में शामिल था सालूका
पुलिस के अनुसार सालूका कायम दो दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण मुठभेड़ में शामिल रहा है. सालूका ज्यादातर आईईडी बिछाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा अपहरण कर हत्या समेत अन्य जघन्य मामले शामिल रहा है. सरेंडर करने वाले सालूका कायम के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 96 मामले दर्ज है.
दो दिन पूर्व सरायकेला पुलिस को मिली थी बड़ी सफलता
सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी. संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नक्सलियों में पांच लाख रुपये का इनामी सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन उर्फ रवि, 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो और दो लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली मीना पहाड़िया शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि इन गिरफ्तारियों से जिले में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा था.
Also Read: झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार



