Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»यात्रीगण कृपया ध्यान दें : ट्रेन में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, जुर्माने के साथ हो सकती है तीन साल की जेल
    ट्रेंडिंग

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें : ट्रेन में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, जुर्माने के साथ हो सकती है तीन साल की जेल

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : रेलवे के दो डिवीजन ने यात्रियों से अपील की है कि वो ट्रेन में कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करें. ट्रेन में आग लगने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे जोन के विजयवाड़ा डिवीजन और ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन ने शुक्रवार को यात्रियों से ये अपील की है. दोनों डिवीजन ने शुक्रवार को यात्रियों से गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, स्टोव, माचिस, सिगरेट लाइटर और पटाखों सहित किसी भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने का आग्रह किया है. विजयवाड़ा डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) नरेंद्र ए पाटिल ने कहा कि रेलवे पर ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है और धारा 67, 164 और 165 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    क्या है सजा?

    अगर कोई यात्री ऐसे पदार्थों के साथ यात्रा करते पाया जाता है तो रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत उस यात्री को 1,000 रुपये तक का जुर्माना या तीन साल तक की कैद या दोनों की सजा हो सकती है. साथ ही, उन्होंने कहा कि दंडात्मक प्रावधानों के अलावा दोषियों को उनके कार्यों के कारण होने वाले किसी भी नुकसान, चोट या क्षति के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

    बता दें, दिवाली के समय, विजयवाड़ा डिवीजन ने 18 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम पर यात्रियों के मध्य ज्वलनशील और विस्फोक पदार्थ ले जाने के खिलाफ एक विशेष अभियान भी चलाया था. स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है और लोगों को सूचित करने के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं कि कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे आदि न ले जाए.

    इसे भी पढ़ें: मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले वर्ष 6 से 26 फरवरी तक, JAC ने शुरू की तैयारी

    City News Current News Daily News Fine Inflammable Substances Johar Live Latest news Local News Main News News Headline railways Three Years Jail Today's News travel आज की खबर करंट न्यूज जुर्माना जोहार लाइव ज्वलनशील पदार्थ डेली न्यूज ताजा खबर तीन साल की जेल न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार यात्रा रेलवे लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
    Next Article UPI पेमेंट करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी, जानें क्या है नई गाइडलाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.