Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले वर्ष 6 से 26 फरवरी तक, JAC ने शुरू की तैयारी
    झारखंड

    मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले वर्ष 6 से 26 फरवरी तक, JAC ने शुरू की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board)  मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले वर्ष 6 से 26 फरवरी तक आयोजित करेगा. जैक ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र के जरिये सूचना दे दी गयी है. साथ ही कहा गया है कि इस बार परीक्षा समय पर आयोजित हो. तैयारी शुरू कर दें. यह भी कहा गया है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसे लेकर हर स्तर से तैयारी करें. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने से लेकर अन्य तैयारियों को पूरा करने को कहा गया है.

    परीक्षा समय से ही शुरू होगी : अनिल महतो

    जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने बताया कि परीक्षा समय से ही शुरू होगी. आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा जनवरी व फरवरी माह में आयोजित की जाएगी. इस बार मैट्रिक-इंटर में करीब 7 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है.

    मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का अलग से नहीं लिया जाएगा आवेदन

    कहा गया है कि इस बार से मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का अलग से आवेदन नहीं लिया जाएगा. इसके लिए अलग से कोई पोर्टल नहीं होगा. नए नियम के अनुसार अब आठवीं कक्षा के फार्म के साथ ही मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का आवेदन उपलब्ध होगा. जिसे साथ में ही भरा जा सकेगा. दोनों परीक्षा का आवेदन एक साथ जैक को ऑनलाइन के माध्यम से भेजा जा सकेगा. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अनुमोदित विद्यालय के ही छात्र-छात्राएं आठवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी इसकी पूरी जानकारी विद्यालयों को उपलब्ध कराएंगे. साथ ही छात्रवृत्ति परीक्षा का आवेदन विद्यालय द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा.

    आठवीं कक्षा के लिए आवेदन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक भरा जायेगा

    आठवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी घोषित कर दी गई है. आवेदन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक भरा जा सकेगा. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी उन विद्यालयों को अनुमोदित करेंगे, जो अभी तक नहीं हो पाया है. इसके लिए जैक ने 23 नवंबर से 23 दिसंबर तक का समय दिया है, ताकि वे ऑनलाइन यह प्रक्रिया पूरी कर सके.

    आवेदन भरने की अंतिम तिथि दो दिसंबर

    जैक द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन निबंधन शुरू हो गया है. परीक्षा अगले वर्ष फरवरी में होनी है. जैक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि दो दिसंबर तक है.

    निर्धारित तिथि के बाद किसी भी रूप में आवेदन नहीं होगा स्वीकार

    परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर है. छात्र चालान के माध्यम से इसे जमा कर सकते हैं. विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि तीन दिसंबर से नौ दिसंबर तक है. बैंक चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित है. इंटर व्यवसायिक परीक्षा का निबंधन 23 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जा सकेगा. इस संबंध में जैक ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसमें बताया गया है कि इस तिथि के बाद विलंब शुल्क के साथ 13 से 15 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है. साथ ही परीक्षा शुल्क के बारे में भी बता दिया गया है. साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी रूप में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: चाईबासा आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए संतोष उरांव, गांव में शोक की लहर

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Examination Intermediate Jharkhand Academic Council Johar Live Latest news Local News Main News Matriculation News Headline ranchi Today's News आज की खबर इंटरमीडिएट करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन परीक्षा मुख्य समाचार मैट्रिक रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, खरना आज
    Next Article करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IDBI बैंक बिक्री मामला : झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में तेज होगा आंदोलन, 140 शाखाओं के 1000 से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल में

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रामगढ़ पुलिस ने चार महीनें में लौटाए 301 गुम मोबाइल, ऑपरेशन भरोसा 4.0 के तहत 56 और फोन सौपें

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजार करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नर्सिंग पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CHO के 1,038 पदों पर कल से ऐसे भरें फॉर्म

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026

    IDBI बैंक बिक्री मामला : झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में तेज होगा आंदोलन, 140 शाखाओं के 1000 से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल में

    October 30, 2026

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026

    झारखंड : रामगढ़ पुलिस ने चार महीनें में लौटाए 301 गुम मोबाइल, ऑपरेशन भरोसा 4.0 के तहत 56 और फोन सौपें

    October 30, 2026

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजार करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.