Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, खरना आज
    ट्रेंडिंग

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, खरना आज

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhath Puja 2023 Day 2 : छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी आज खरना है. खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण. आज छठव्रती पूरे दिन उपवास रखती हैं. शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर बनती है. खास बात यह है कि वह खीर मिट्टी के चूल्हे पर तैयार की जाती है. प्रसाद तैयार होने के बाद सबसे पहले व्रती महिलाएं इसे ग्रहण करती हैं, उसके बाद इसे बांटा जाता है. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है. इसके अगले दिन सूर्यास्त के समय व्रती लोग नदी और घाटों पर पहुंच जाते हैं. जहां डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दौरान सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य देते है. साथ ही इस दिन व्रती महिलाएं छठी मैया के गीत भी गाती हैं. आज सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा.

    छठ पर्व के दूसरे दिन के नियम

    खरना के दिन जो प्रसाद तैयार किया जाए, वो प्रसाद जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए. इससे छठी माता प्रसन्न होती हैं और पुण्य की प्राप्ति होगी.

    खरना का प्रसाद बिल्कुल साफ सुथरे वस्त्र पहनकर ही बनाना चाहिए. बल्कि चारों दिन ही साफ कपड़े पहनने चाहिए.

    छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. सूर्य भगवान को जिस बर्तन से अर्घ्य देते हैं, उसका विशेष ध्यान रखें. व्रती महिलाओं को ये अर्घ्य तांबे के लोटे में ही देना चाहिए.

    छठ पूजा में सफाई का खास ध्यान रखें. अगर आप छठ पूजा के लिए प्रसाद बना रहे हैं तो विशेष सावधानियां बरतें. अपने हाथ धोते रहें और इसे पूरी स्वच्छता के साथ बनाएं.

    कर्ण ने शुरू की सूर्य देव की पूजा

    मान्यता के अनुसार महापर्व छठ की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी. इस पूजा की शुरुआत सूर्य पुत्र कर्ण के द्वारा हुई थी. कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की. कथाओं के अनुसार कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे. वह हर दिन घंटों तक कमर जितने पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया करते थे. उनके महान योद्धा बनने के पीछे सूर्य की कृपा थी. आज के समय में भी छठ में अर्घ्य देने की यही पद्धति प्रचलित है.

    इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal, 18 November 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

     

    #Jharkhand News Chhath Mahaparva City News Current News Daily News Johar Live Kharna Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज खरना छठ महापर्व जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 November 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले वर्ष 6 से 26 फरवरी तक, JAC ने शुरू की तैयारी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    Latest Posts

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.