Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीएमएफटी छलावा, झारखण्ड के संसाधनों का लाभ झारखंडियों को मिले : बंधु तिर्की
    झारखंड

    डीएमएफटी छलावा, झारखण्ड के संसाधनों का लाभ झारखंडियों को मिले : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि गिरिडीह की अपनी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डीएमएफटी फंड से झारखण्ड को 12 हज़ार करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई. उसमें से केवल कोडरमा जिले में 60 करोड़ दिये जाने सम्बंधित वक्तव्य एक प्रकार से प्रधानमंत्री की स्वीकारोक्ति है कि झारखण्ड में खनिजों के दोहन का अपेक्षित लाभ झारखण्ड को नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह तो कह रहे हैं कि 60 करोड़ रुपये की रकम कोडरमा को मिली है पर क्या वह पर्याप्त है. इस बात का जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिये.

    4 जून को चौंकाने वाले परिणाम

    बंधु तिर्की ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सच्चाई से मुंह मोड़ते हुए वैसी बातें कर रहे हैं जिसका ज़मीनी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि अबतक के चुनाव से या प्रमाणित हो चुका है कि मुकाबला एक तरफा नहीं है और इंडिया गठबंधन बहुत मजबूती के साथ झारखण्ड के सभी लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही पूरे देश में चुनाव लड़ रहा है. झारखण्ड में भी 4 जून को जब परिणाम सामने आयेगा तो भाजपा के लिये मामला चौंकाने वाला होगा.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के झारखण्ड में अलग-अलग चुनावी दौरे और इस दौरान सभाओं में उनके वक्तव्य से यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की प्रतिक्रिया से घबरा चुकी है. वह अंतिम दम तक इस चुनाव को अपने पक्ष में करना चाहती है. लेकिन वास्तविकता यह है कि लोगों को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा और एनडीए गठबंधन की हक़ीक़त का पता चल चुका है.

    उसे चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. चुनावी राजनीति की बात को अलग रखकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सोचना चाहिये कि झारखण्ड के संसाधनों का लाभ झारखण्ड के लोगों को मिले. इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिये. इसके लिये उन्हें सबसे पहले झारखण्ड के हिस्से का राजस्व बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये की राशि का झारखण्ड को सबसे पहले भुगतान किया जाना चाहिये.

    झारखण्ड बंधु तिर्की लाभ संसाधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल रांची का परिणाम शत प्रतिशत
    Next Article देश के 40% युवा और महिला परिवर्तन के लिए इंडी गठबंधन को कर रहें वोट : कैलाश यादव

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.