Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रोहतास में पुलिस की गाड़ी पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल
    क्राइम

    रोहतास में पुलिस की गाड़ी पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sasaram : रोहतास में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस वारदात में डॉयल 112 पर तैनात एक दरोगा का सिर फूट गया है. वहीं बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई है. घटना की जानकारी के बाद हरकत में आई जिले की पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश तेज कर दी है. मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में सागर मोहल्ले का है. पुलिस के मुताबिक डॉयल 112 पर सूचना मिली थी कि यहां दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के साथ बातचीत करते हुए दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा. इसी बात पर एक पक्ष के लोग भड़क गए और ईंट पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया. इस वारदात में डॉयल 112 पर तैनात नायब दरोगा अनित का सिर फूट गया है. उन्हें सासाराम के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इधर, हमलावारों ने बाकी पुलिसकर्मियों से भी मारपीट करते हुए पुलिस की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की है. इस वारदात में घायल नायब दरोगा अनित सहरसा जिले के रहने वाले हैं. आरोप है कि हमलावरों ने इस मारपीट के दौरान पुलिस कर्मियों के पास से मोबाइल फोन आदि भी छीन लिया है. फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही हमलावरों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है.

    एसपी विनीत कुमार ने घटना का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है. हमलावरों की तलाश कराई जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि घटना स्थल का वीडियो ग्राफी कराने के साथ ही मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

    इसे भी पढ़ें: दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर धनबाद पुलिस, आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार

     

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rohtas stone pelting three policemen injured Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर तीन पुलिसकर्मी घायल न्यूज हेडलाइन पथराव बिहार मुख्य समाचार रोहतास लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर धनबाद पुलिस, आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.