Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दीपोत्सव : 24 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या
    ट्रेंडिंग

    दीपोत्सव : 24 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2023Updated:November 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : रामनगरी के लिए इस बार की दिवाली बेहद ही खास है. 11 नवंबर यानी आज अयोध्या 24 लाख दीपकों से रौशन होगी. दीपोत्सव पर एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. इसको लेकर राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है. दीपावली के मौके पर पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया गया है. दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है. राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी.

    प्रदेशों की संस्कृति से कराया जाएगा रूबरू

    यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद पर काबिज होने के बाद यह सांतवा दोपोत्सव है. इस बार यूपी के साथ कई प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा. योगी सरकार धोबिया, फरुआही, राई, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच दे रही है. 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, रामकथा पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा कुमार विशु के भजनों की गंगा भी बहेगी.

    लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र

    दीपोत्सव के दौरान सरयू की जलधारा में भव्य लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं. सरयू नदी के किनारे भव्य आयोजन है जहां पर यह लेजर लाइट कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं सरयू नदी के तट को भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है सरयू नदी सटे पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है.

    बनेगा विश्व रिकॉर्ड

    पर इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास है. ना केवल विश्व रिकॉर्ड बल्कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने की पहल भी इस दौरान की जाएगी. दीपोत्सव में विदेशी कलाकारों की रामलीला भी होगी जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. यहीं नहीं देश के 21 प्रदेशों की रामलीला, रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए लगभग ढाई हजार कलाकार अयोध्या पहुंच गए हैं.

    25 हजार से अधिक वालंटियर्स संभालेंगे कमान

    तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड की प्रस्तुति के ज़रिए राम के जीवन आदर्शों को जहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे. दीपोत्सव की सारी तैयारियां सीएम योगी के दिशा निर्देशों के मुताबिक हो रही हैं. 25 हजार से अधिक वालंटियर्स दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे. गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया गया. दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों की का आकार 24 एमएल हैं जिसमें  सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है.

    इसे भी पढ़ें: कपड़े की दुकान में लगी आग, 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख

    24 Lakh Diyas 24 लाख दीये Ayodhya City News Current News Daily News Deepotsav Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramnagari Today's News World Record अयोध्या आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दीपोत्सव न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामनगरी लेटेस्ट न्यूज वर्ल्ड रिकॉर्ड सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकपड़े की दुकान में लगी आग, 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख
    Next Article सुसाइड से पहले ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने छोड़ा नोट, ‘इन्हें भी आसाराम की तरह जेल में रखो’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.