Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सुसाइड से पहले ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने छोड़ा नोट, ‘इन्हें भी आसाराम की तरह जेल में रखो’
    क्राइम

    सुसाइड से पहले ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने छोड़ा नोट, ‘इन्हें भी आसाराम की तरह जेल में रखो’

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आगरा : आगरा के जगनेर में प्रजापति ब्रम्हाकुमारी आश्रम में रहनेवाली दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर लिया है. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें संस्था के चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. बड़ी बात यह है कि बरामद सुसाइड नोट में आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से कही है. उन्होंने लिखा है,’योगी जी इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाना.’

    मृतक बहनों ने सुसाइड नोट में चारों आरोपियों पर पैसे हड़पने के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं. एसीपी खैरागढ़ के मुताबिक चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं.

    पुलिस के मुताबिक एकता और शिखा ने 8 साल पहले ब्रह्माकुमारी की दीक्षा ली थी. दीक्षा के बाद उनके परिवार ने जगनेर में ब्रह्माकुमारी केंद्र बनवा दिया था, जिसमें दोनों रह रही थीं. मृतक बहनों में से शिखा (32) ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जबकि एकता (38) ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है. शिखा ने सुसाइड में दोनों बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है.

    सुसाइड नोट में लगाए सनसनीखेज आरोप

    आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के परिवार ने आश्रम के कर्मचारियों को बेटियों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उनकी बेटियों को मौत की दहलीज तक पहुंचाने वाले आश्रम के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

    आश्रम के ग्रुप पर पोस्ट किया सुसाइड नोट

    दोनों बहनों के भाई सोनू के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 11.18 बजे की है. इस समय ही दोनों बहनों ने आश्रम के ग्रुप पर सुसाइड नोट पोस्ट किया. उन्हें फोन करके एकता और शिखा के सुसाइड नोट के बारे में बताया गया. अचानक बहनों के सुसाइड नोट की बात सुनकर सोनू 13 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम भागकर पहुंचे. जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों बहनों को फंदे से लटा हुआ पाया.

    दो दिन पहले भाई ने की थी दोनों से मुलाकात

    सोनू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही दोनों बहनों से आश्रम पहुंचकर मुलाकात की थी. तब उन्होंने बातचीत के दौरान इस बात का जरा भी अहसास नहीं हुआ कि दोनों ऐसा कोई कदम उठा सकती हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपने सुसाइड नोट में आश्रम के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे एक्शन लिया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: दीपोत्सव : 24 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या

     

    Agra Brahmakumari Ashram City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline suicide Today's News आगरा आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन ब्रह्मकुमारी आश्रम मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुसाइड स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपोत्सव : 24 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या
    Next Article आश्रय विहीन लोगों के लिए नगर निगम चलाएगा रेस्क्यू आपरेशन, शेल्टर होम में किया जाएगा शिफ्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.