Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कैबिनेट : पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लांच होगी अटल जल योजना
    देश

    कैबिनेट : पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लांच होगी अटल जल योजना

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली । केन्द्र सरकार सात राज्यों के 8350 गावों में जल प्रबंधन से जुड़ी अटल जल योजना लाई है। इसे 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लांच किया जाएगा। परियोजना पर कुल 6 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें से 3 हजार करोड़ रूपए विश्व वैंक और बाकी केन्द्र सरकार देगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में अटल जल और अटल टनल परियोजना व अटल मेडिकल सेंटर से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता मेंबताया कि सरकार अटल जी के जन्मदिन पर दो परियोजना ला रही है। उन्होंने कहा कि देश की 62 प्रतिशत सिंचाई भू-जल के माध्यम से होती है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में 85 प्रतिशत पेयजल भू-जल से प्राप्त होता है।

    उन्होंने कहा कि देश में जल का ठीक से प्रबंधन हो, उससे जुड़ी ढांचागत सुविधाओं की कार्यक्षमता बढ़े और जल का बेहतर उपयोग संभव हो, इसके लिए यह योजनाएं लाई गई हैं। इसके लिए मध्य प्रेदश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक इन सात प्रदेशों के 8350 ग्राम निश्चित हुए हैं।

    इसमें जनता और किसानों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। जल की सुरक्षा और उसके किफायती उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा।

    इसके अलावा मनाली से लेह तक टनल को अटल टनल नाम दिया गया है। जावड़ेकर ने बताया कि 2003 में इसकी कल्पना की गई थी और 2005 में इसे मंजूरी मिली थी। इस टनल का लहौल स्पीति तक यानी 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इससे 46 किमी की दूरी और 5 घंटे का समय बचेगा। इसके आगे के काम के लिए सरकार ने 4 हजार करो़ड़ रुपये मंजूर किए हैं।

    उन्होंने बताया कि 10 हजार फीट से ऊपर की उंचाई पर 8.8 किमी की बनने वाली पहली टनल होगी।

    इसके अलावा कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ जायेंगे। यहां अटल मेडिकल सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिग्गज कंपनियों में बिकवाली से सेंसेक्स 181 अंक टूटा
    Next Article बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा, रामराज्य स्थापित होगा क्षेत्र में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.