Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 3:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में शराबबंदी को और सख्त बनाने के लिए 50 करोड़ मंजूर
    बिहार

    बिहार में शराबबंदी को और सख्त बनाने के लिए 50 करोड़ मंजूर

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के सफल कार्यान्वयन के उद्देश्य से हाईटेक उपकरणों के इस्तेमाल पर होने वाले व्यय के लिए 50 करोड़ रुपये दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य डॉ. एस. सिद्धार्थ ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नई उत्पाद नीति के तहत मद्य निषेध के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य मे ब्रेथ एनालाइजर, ड्रोन संचालन, प्रचार-प्रसार, मोटरसाइकिल खरीदने, विभिन्न जिलों में सीसीटीवी कैमरे के अधिष्ठापन पर होने वाले खर्च के साथ अन्य कार्यों के लिए बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

    अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 से 2023-24 में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय, बिहटा के परिसर में स्थायी संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए 267 करोड़ 24 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। साथ ही ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

    डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि सात निश्चय कार्यक्रम के तहत विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अधीन 35 जिलों में स्थापित एवं संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के वर्गकक्ष, पुस्तकालय, कर्मशाला, प्रयोगशाला एवं छात्रावास में आवश्यकता के अनुसार मशीनें, उपस्कर एवं कम्प्यूटर के खरीदने के लिए 105.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति एवं चालू वित्तीय वर्ष में संबंधित संस्थानों को राशि विमुक्त करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्ताव स्वीकृत किये गये हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर: सुंजवां आतंकी हमले मामले के मुख्य आरोपी आबिद अहमद मीर गिरफ्तार
    Next Article UAE: रेस्तरां में गैस सिलेंडर के फट जाने से एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 120 लोग घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के आवास पर ED की छापेमारी

    August 13, 2025
    बिहार

    बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    August 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का पलटवार, नोटिस भेजने की चेतावनी

    August 13, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में सामुदायिक शौचालय निजी उपयोग में देने के आरोप पर सियासी गरमाहट…

    August 13, 2025

    ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर आज कोलकाता में लॉन्च, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मां काली का लिया आशीर्वाद

    August 13, 2025

    सावधान! ज़रूरत से ज़्यादा Vitamin D हो सकता है बेहद घातक, किडनी और दिल पर सीधा असर

    August 13, 2025

    स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की NO ENTRY…

    August 13, 2025

    जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने किया निरीक्षण

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.