Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 11:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»पितरों के तर्पण के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ
    धर्म/ज्योतिष

    पितरों के तर्पण के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : महालया अमावस्या में पितरों के तर्पण के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाती है. अमावस्या पर विभिन्न घाटों और तालाबों के पास लोग अपने पितरों को तर्पण करते हैं. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में भी बुधवार को हुगली व अन्य तालाबों व घाटों पर लाखों लोगों को पितृ तर्पण करते देखा गया. लेकिन इस दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ती दिखीं.

    ‘महिषासुर मर्दिनी’ का प्रातः गायन

    आज सुबह से ही देवी दुर्गा को समर्पित श्लोकों और गीतों का कलेक्शन यहां ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर प्रसारित किया गया. बताया जाता है कि 1930 के दशक की शुरुआत में आकाशवाणी पर पहली बार ‘महिषासुर मर्दिनी’ लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था. तब से यह प्रत्येक वर्ष महालय की सुबह प्रसारित किया जाता है.

    घाटों पर कोलकाता पुलिस की नजर

    इस मौके पर हुगली के विभिन्न घाटों पर रिवर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी थी. अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के 18 घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जहां श्रद्धालु सुव्यवस्थित ढंग से तर्पण कर सकते हैं.

    विभिन्न घाटों पर कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी (Senior officers of Kolkata Police) तैनात हैं. वहीं आम पुलिस स्वयंसेवकों (civic police volunteers) को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए तैनात कराया गया है.

    महालया पर इसके अलावा देवी दुर्गा के चक्षु दान का अनुष्ठान भी किया जाता है

    पीएम व सीएम ने कहा, ‘शुभो महालया’

    दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस मौके पर जनता को बधाई देने के साथ उन्होंने ट्वीट किया कि शुभो महालया! मां दुर्गा से सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं. आने वाले समय में सभी खुश और स्वस्थ रहें.वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने भी ट्वीट किया कि बहु-प्रतिक्षित पर्व का महालय के साथ शुभारंभ हो गया है. सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं. शुभो महालया.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः सदर अस्पताल में पीएम केयर फंड से बने PSA प्लांट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किया उद्घाटन
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर सांप्रदायिक तत्वों को किया जा रहा चिन्हित, तैयार हो रही है सूची

    Related Posts

    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.