Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा को लेकर सांप्रदायिक तत्वों को किया जा रहा चिन्हित, तैयार हो रही है सूची
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर सांप्रदायिक तत्वों को किया जा रहा चिन्हित, तैयार हो रही है सूची

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर राज्यभर के सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. सभी जिलों में उन लोगों की सूची बनाई जा रही है जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं. ऐसे कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पूजा के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. घटना की वजह और उसकी पृष्ठभूमि में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है.

    संवेदनशील रास्तों की भी पड़ताल
    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर भी संवेदनशील जगह और रास्तों को चिन्हित किया जा रहा है. पूजा विसर्जन के दौरान किन-किन जगहों में उत्पात का पूर्व का इतिहास रहा है. इसकी भी सूचना थानों से जुटाई जा रही है. हर इलाके से पुलिस 15-15 लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिनपर नजर रखा जा सके.

    लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पंडालों का डाटा
    राज्यभर के सभी थाना क्षेत्रों में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पूजा पंडालों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है. प्रत्येक पूजा पंडाल के आयोजन और उसके प्रमुख लोगों का नाम, नंबर भी पुलिस जुटा रही है.

    रांची में सिटी एसपी ने की मीटिंग
    इधर नवरात्रि में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सिटी एसपी ने सीसीआर एएसपी, डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक की. जिसमें सिटी एसपी ने पूजा के दौरान हर हाल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. जेल से छूटे अपराधियों और अराजक तत्वाें पर विशेष निगरानी करने को कहा. सिटी एसपी ने कहा कि षष्ठी तिथि से विजयादशमी तक ड्राेन कैमरे से पूजा पंडालों की निगरानी की जायेगी. पूजा पंडालों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था में 15 सौ अतिरिक्त जवान लगाये जायेंगे. ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जरूरत के अनुसार ट्रैफिक पुलिस बढ़ाये जायेंगे. थानेदारों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. जहां आवश्यकता होगी बैरिकेडिंग की जायेगी. जरूरत के अनुसार रूट भी डायवर्ट किया जायेगा. रूट डायवर्ट करने संबंधी सूचना दो तीन दिनों में जारी की जा सकती है. सिटी एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान पंडाल और विजर्सन स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसके लिए नगर निगम को पत्र लिखा जायेगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपितरों के तर्पण के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन ने सदर अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया, प्रदेश भाजपा हुए आग बबूला; कहा सरकार निम्न स्तर पर उतर गई है

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.