Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री सोरेन ने सदर अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया, प्रदेश भाजपा हुए आग बबूला; कहा सरकार निम्न स्तर पर उतर गई है
    झारखंड

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सदर अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया, प्रदेश भाजपा हुए आग बबूला; कहा सरकार निम्न स्तर पर उतर गई है

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में केंद्र और राज्य सरकार के बीच क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया तो प्रदेश भाजपा आग बबूला हो गई. सीएम के इस कार्यक्रम का भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायक ने बॉयकॉट कर दिया. आरोप लगाया गया कि पूरे देश में पीएम केयर फंड से अस्पतालों में पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को करने वाले हैं. लेकिन सबकुछ जानते हुए भी सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के सदर अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट का उद्घाटन कर नई परिपाटी शुरू कर दी है.

    सीपी सिंह बोले-निम्न स्तर पर उतर आई है सरकार

    भाजपा विधायक सीपी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नाकाबिल तक करार दे दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री होता है और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री. सीएम ने पीएम के तय कार्यक्रम से पहले उद्घाटन कर क्या दिखाने की कोशिश की. सीपी सिंह ने कहा कि यह सरकार निम्न स्तर पर उतर गई है.

    इधर, बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदर अस्पताल पहुंचे. पीएसए प्लांट का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधायों का भी जायजा लिया. लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि सीएम को रिम्स परिसर से राज्य के दूसरे जिलों में स्थापित पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन करना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वह सिर्फ रिम्स में स्थापित कोबास और सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन कर वहां से चले गए. सवाल यह भी उठ रहा है कि यह कार्यक्रम किस स्तर पर तय हुआ था. यह जानते हुए कि पीएसए प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करने वाले हैं फिर एक दिन पहले सीएम से उद्घाटन कराने का शेड्यूल किसने बनाया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर सांप्रदायिक तत्वों को किया जा रहा चिन्हित, तैयार हो रही है सूची
    Next Article दुमका : मसानजोर में मयूराक्षी नदी के बीच घंटों टीले पर फंसी रही युवती,रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला*

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.