Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गयाजी में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख CM नीतीश का बड़ा संकेत, बोले- बिहार विकास की राह पर
    ट्रेंडिंग

    गयाजी में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख CM नीतीश का बड़ा संकेत, बोले- बिहार विकास की राह पर

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने एक साथ विकास और राजनीति दोनों का संदेश दिया। दौरे के दौरान उन्होंने सैकड़ों योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वहीं मंच से विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा।

    700 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा

    सीएम नीतीश कुमार ने 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 367 करोड़ रुपये की 553 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास कार्यों को जमीन पर उतार रही है।

    जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुंचे सीएम

    कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के काम की सराहना की और कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

    जनसंवाद में गिनाए काम, पुराने शासन पर हमला

    जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम ने अपने कामकाज को गिनाते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं किया। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए कई खामियां भी गिनाईं और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं।

    मंच पर दिखी खास केमिस्ट्री

    कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी। नीतीश कुमार अचानक सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर समर्थन देने को कहा और बोले, “बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।” इस दौरान दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज चर्चा का विषय बन गई।

    ‘सम्राट मॉडल’ पर शुरू हुई सियासत

    इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, किसी भी बड़े नेता की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलें जरूर तेज हैं।

    एनडीए नेताओं के अलग-अलग बयान

    लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री और लोजपा (रामविलास) के विधायक संजय सिंह ने कहा कि सम्राट मॉडल का असर दिख रहा है और अपराधी बिहार छोड़ रहे हैं। वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ कहा कि बिहार में सिर्फ “नीतीश मॉडल” ही काम कर रहा है और किसी दूसरे मॉडल की बात करना सही नहीं है।

    Also Read : पलामू में संदिग्ध हालत में मिला युवक का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    Bihar Development Projects bihar government Bihar news CM Nitish Visit foundation stone laying Gaya Bihar gaya news Jan Samvad Program JEEViKA Women Latest news News Samvad Nitish kumar Project Inauguration Samridhi Yatra Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के युवक की पलामू में रहस्यमयी मौ’त, संदिग्ध हालत में मिली ला’श
    Next Article IPL 2026 से तय होगी भारत की World Cup 2027 टीम, 20 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.