Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2026 से तय होगी भारत की World Cup 2027 टीम, 20 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर
    खेल-सिनेमा

    IPL 2026 से तय होगी भारत की World Cup 2027 टीम, 20 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खिलाड़ियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एक बार फिर चढ़ेगा सब पर क्रिकेट का बुखार, जो खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके फैन्स पर भी देखने को मिलेगा। 28 मार्च से शुरू होने वाला IPL इस बार भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस टी-20 लीग के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित टीम तैयार करने की दिशा में चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।

    20 खिलाड़ियों पर खास नजर

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फॉर्म और फिटनेस पर पूरे IPL सीजन के दौरान बारीकी से नजर रखी जाएगी।

    अजित अगरकर की अगुवाई में चयन प्रक्रिया

    चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस बार खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर खास फोकस करेगी। सिलेक्टर्स का मुख्य ध्यान पहले से तय वनडे कोर ग्रुप के खिलाड़ियों पर रहेगा, न कि सिर्फ नए उभरते खिलाड़ियों पर।

    स्टेडियम से लेकर टीवी तक निगरानी

    BCCI ने चयनकर्ताओं के बीच मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी है। हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक IPL मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, ताकि ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके। बाकी मैचों पर टीवी के जरिए नजर रखी जाएगी। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मुंबई से, एसएस दास कोलकाता से, आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR क्षेत्र से, जबकि प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद के मैचों पर नजर रखेंगे।

    अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ टीम

    मुल्लांपुर में 6 से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भारत अपनी फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा। भले ही यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट इसे गंभीरता से ले रहा है।

    सभी सीनियर खिलाड़ियों की वापसी संभव

    इस मुकाबले में भारत के सभी सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो वे भी इस टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

    Also Read : गयाजी में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख CM नीतीश का बड़ा संकेत, बोले बिहार विकास की राह पर

    Ajit Agarkar BCCI Cricket News Indian cricket IPL 2026 IPL updates IPL अपडेट्स Jasprit Bumrah Mohammed Siraj ODI Team ODI टीम Selection Committee Sports news Team India World Cup 2027 अजीत अगरकर क्रिकेट न्यूज़ चयन समिति जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप 2027 स्पोर्ट्स न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगयाजी में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख CM नीतीश का बड़ा संकेत, बोले- बिहार विकास की राह पर
    Next Article लातेहार में 2 करोड़ का गांजा जब्त, भूसे के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.