Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के युवक की पलामू में रहस्यमयी मौ’त, संदिग्ध हालत में मिली ला’श
    झारखंड

    रांची के युवक की पलामू में रहस्यमयी मौ’त, संदिग्ध हालत में मिली ला’श

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक की पहचान सौरव कुमार के रूप में

    मृतक की पहचान पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    बहन के घर आया था रांची से

    जानकारी के मुताबिक सौरव गुरुवार को रांची से अपनी बहन के घर मेदिनीनगर के रेडमा आया था। उस समय बहन के घर के सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। बाद में सौरव अपने बहन के रिश्तेदार के घर पहुंचा और सभी के साथ वापस लौट रहा था।

    रास्ते में तबीयत बिगड़ी, फिर हुआ गायब

    परिजनों के अनुसार लौटते वक्त सौरव को अचानक उल्टी होने लगी थी। इसके बाद उसके बहनोई उसे घर छोड़ने गए और वापस लेने पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

    अगले दिन मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

    शुक्रवार को रेडमा इलाके में सौरव का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

    नशे की बात आ रही सामने, पुलिस कर रही जांच

    टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने नशे की बात कही है। पुलिस के अनुसार सौरव नशा करने का आदी था और प्रारंभिक तौर पर परिजन इसे उसी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने साफ कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    Also Read : गिरिडीह के संत जोसेफ स्कूल में फीस विवाद, तीसरे दिन भी अभिभावकों का धरना जारी

    body found Chaneya village Dead Body Recovery Jharkhand crime Jharkhand news Latest news Medininagar Nawabazar police station palamu Palamu News police investigation Postmortem Report Redma Saurav Kumar Substance Abuse Suspicious death Today News Town Police Station youth death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के संत जोसेफ स्कूल में फीस विवाद, तीसरे दिन भी अभिभावकों का धरना जारी
    Next Article गयाजी में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख CM नीतीश का बड़ा संकेत, बोले- बिहार विकास की राह पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.