Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AIIMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रेजिडेंट डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने शिवहर के विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्ड पर हमले के विरोध में यह कदम उठाया है।

    पटना AIIMS के डॉक्टर JDU विधायक चेतन आनंद के साथ हुए मारपीट के बाद अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर सभी कार्य बंद कर चले गये..! #patna #AIIMS pic.twitter.com/ECRGXwNili

    — Mukesh singh (@Mukesh_Journo) August 1, 2025

    क्या है पूरा मामला :

    30 जुलाई की रात करीब 11 बजे एम्स पटना के ट्रॉमा सेंटर में विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और सशस्त्र सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर जबरन घुस आए। रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि विधायक पक्ष ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की, डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल परिसर में हथियार लहराया। एक सुरक्षा गार्ड को बंदूक की बट से मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    डॉक्टरों का गंभीर आरोप

    रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा, “यह घटना न केवल अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों की जान और सम्मान को भी खतरे में डालती है।” डॉ. शिशिर ने कहा, “डॉक्टरों को धमकाना गलत है। विधायक को माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।” हड़ताल के कारण अस्पताल की सभी वैकल्पिक (इलेक्टिव) सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं।

    रेजिडेंट डॉक्टर्स की मांगें

    AIIMS

    आरडीए ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं :

    1. विधायक चेतन आनंद, डॉ. आयुषी सिंह और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो।
    2. अस्पताल परिसर में स्थायी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए।
    3. अस्पताल प्रशासन घटना की सार्वजनिक निंदा करे और लिखित आश्वासन दे।
    4. स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए मजबूत प्रोटोकॉल लागू हो।

    हड़ताल का अल्टीमेटम

    डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि 1 अगस्त की सुबह 9 बजे तक मांगें नहीं मानी गईं, तो आपात सेवाएं भी पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी। आरडीए ने कहा, “हम मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अपनी जान और सम्मान से समझौता नहीं कर सकते। सेवा बाधित होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

    प्रशासन की चुप्पी

    घटना के बाद अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है।

    Also Read : बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना आज से लागू

    AIIMS Patna AIIMS Patna news allegation of attack on MLA Resident doctors' strike begins in Patna AIIMS पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू विधायक पर हमले का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…
    Next Article झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.