Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो मासूम की जान
    बिहार

    तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो मासूम की जान

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : गयाजी -पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाइपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटना आज सुबह करीब आठ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन बेलगाम गति से आ रहा था और बाइपास पर साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के बांसी बिगहा और पड़रिया गांव के छात्रों के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा फैल गया है। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने के पास जुट गए और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने व सड़क सुरक्षा की मांग की।

    फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पिकअप वाहन व चालक की तलाश जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है।

    Also Read : बिहार में दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

    Also Read :  नाबालिग के साथ गैंगरे’प, चार आरोपी हिरासत में

    Belagnj Belagnj bypass Belagnj police station Bihar Accident Bihar news CCTV footage Gaya Gaya-Patna highway high speed Magadh Medical College Pickup Vehicle police investigation post mortem Road Accident road safety rural outrage school student student death traffic rules tragic accident गया गया-पटना हाईवे ग्रामीण आक्रोश छात्र मौत ट्रैफिक नियम तेज रफ्तार दर्दनाक हादसा पिकअप वाहन पुलिस जांच पोस्टमार्टम बिहार न्यूज बिहार हादसा बेलागंज बेलागंज थाना बेलागंज बाइपास मगध मेडिकल कॉलेज सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सीसीटीवी फुटेज स्कूली छात्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : कोयला ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली में रांची पुलिस की रेड, 4 लिफ्टर पुलिस हिरासत में
    Next Article खेत में मिला मृत जंगली हाथी, वन विभाग की टीम जुटी जांच में…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.