Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, 4 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
    ट्रेंडिंग

    नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, 4 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाबालिग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Patna : बिहार की राजधानी पटना में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध को चार नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया, जो सभी 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल गली की है।

    इंस्टाग्राम में हुई थी मुलाकात

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मुलाकात पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक आरोपी से हुई थी, जिसके बाद उसकी दोस्ती ग्रुप के अन्य लड़कों से भी हो गई। करीब एक महीने पहले पीड़िता दीपनगर इलाके में एक आरोपी के घर गई, जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मंगलवार को चारों आरोपियों ने मिलकर उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाया, जहां बारी-बारी से तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    FIR दर्ज

    घटना के बाद पीड़िता ने होटल से निकलकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया है।

    होटल प्रबंधन से पूछताछ जारी

    वर्तमान में कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और ASI राजीव रंजन पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में मौजूद हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है और सामाजिक मीडिया के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए हैं।
    Also Read : सोनपुर मंडल ने मेगा टिकट चेकिंग अभियान में बनाया नया कीर्तिमान… जानें क्या
    10th Class 10वीं कक्षा 8th Class 8वीं कक्षा Bihar crime Four Minor Boys gang rape Hotel Gali investigation Kotwali Thana minor girl patna police custody अपराध कोतवाली थाना गैंग रेप चार नाबालिग लड़के जांच नाबालिग लड़की पटना पुलिस हिरासत बिहार होटल गली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनपुर मंडल ने मेगा टिकट चेकिंग अभियान में बनाया नया कीर्तिमान… जानें क्या
    Next Article बिहार में दर्जनभर से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी इधर से उधर

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.