Patna : STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीघा इलाके से कुख्यात अपराधी अजय वर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। STF को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय वर्मा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नंदकिशोर सिंह उर्फ पुटन सिंह, अमित कुमार उर्फ पीलिया और साबिर आलम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अजय वर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह दिल्ली के खजुरी खास थाना क्षेत्र में गुड्डु मुनीर हत्याकांड (कांड संख्या 113/21) में भी शामिल रहा है।
पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने गैंगवार के तहत बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना स्वीकार की है। पुलिस ने नंदकिशोर सिंह के घर छापेमारी कर एक जर्मन मेड रिवाल्वर, एक इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेड रिवाल्वर, 98 जिंदा कारतूस, दो पिस्टल मैगजीन, चार मोबाइल, डोंगल और एक महिन्द्रा जायलो कार बरामद की है।
SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति के अपहरण कर उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलवाने और उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है।
Also Read : मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट और प्रशासनिक विफलताएं चरम पर : नीलकंठ सिंह मुंडा
Also Read : सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौ’त
Also Read : PGTT संस्कृत नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट का आदेश : याचिका निष्पादन तक पांच सीटें रहेंगी आरक्षित
Also Read : चतरा जेल में देर रात छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, देखें वीडियो
Also Read : झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरा
Also Read : अगर 30 जून तक नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स तो लगेगा जुर्माना, इस लाभ से भी रहेंगे वंचित
Also Read : इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स का गुस्सा उबाल पर, DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन