Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार पर भड़के कोचे मुंडा, कहा – यूपी-बिहार वालों को बेची जा रही झारखंड की नौकरियां
    झारखंड

    हेमंत सरकार पर भड़के कोचे मुंडा, कहा – यूपी-बिहार वालों को बेची जा रही झारखंड की नौकरियां

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने मंगलवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियां 25 से 30 लाख रुपये में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को बेची जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के आदिवासी आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इसलिए वे इन नौकरियों से वंचित हो रहे हैं।

    कोचे मुंडा तोरपा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित भाजपा के आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भवन से प्रखंड कार्यालय तक जोरदार जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह जुलूस बाद में एक सभा में परिवर्तित हो गया।

    सभा को संबोधित करते हुए कोचे मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आदिवासियों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कोचे ने दावा किया कि “बांग्लादेशी लोग झारखंड की आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीनें हथिया रहे हैं और फिर उनकी हत्या कर दी जाती है।”

    उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई भी काम संभव नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन और विधवा सम्मान राशि जैसी योजनाएं ठप हैं, और राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी गई विकास राशि का भी समुचित उपयोग नहीं कर पा रही है।

    भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार आम जनता की आवाज उठा रही है और राज्य की बदहाल स्थिति के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया, तो भाजपा आंदोलन और तेज करेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है और पार्टी उनके साथ खड़ी है।

    सभा को जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, शशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, कृष्णा भगत, सुबोध गुप्ता, विनोद धान और गंदौरी गुड़िया सहित कई भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    Adivasi Rights Anti-Government Protest Bharatiya Janata Party Bjp BJP Leader Statement Block Office Protest Corruption Corruption Charges economic inequality employment crisis Former MLA Government Jobs Hemant Soren jharkhand Jharkhand Politics job scam Job Selling Allegation Khunti Koche Munda Opposition Movement political allegations Political uproar public interest issues Recruitment Controversy Tribal Rights UP Bihar आदिवासी अधिकार. आदिवासी हक आर्थिक असमानता कोचे मुंडा खूंटी जनहित मुद्दे झारखंड झारखंड राजनीति झारखंड सरकार विरोध नौकरी घोटाला नौकरी बेचने का आरोप पूर्व विधायक प्रखंड कार्यालय प्रदर्शन भाजपा भाजपा नेता बयान भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार का आरोप यूपी बिहार राजनीतिक आरोप राजनीतिक हंगामा रोजगार संकट विपक्षी आंदोलन सरकारी नौकरियां सरकारी भर्ती विवाद हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अजय वर्मा सहित चार को STF ने दबोचा, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद
    Next Article लातेहार DC ने सुनी 22 लोगों की समस्या, त्वरित समाधान का पदाधिकारियों को दिया निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.