Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरा
    झारखंड

    झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया।

    सरकार पर गंभीर आरोप

    ज्ञापन में भाजपा ने झारखंड में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी योजनाओं की विफलता को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। भाजपा का कहना है कि राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से किए वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है।

    स्वास्थ्य सेवा चरमराई

    भाजपा नेताओं ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, दवाइयों, ऑक्सीजन और एंबुलेंस की भारी कमी है। आयुष्मान भारत योजना लगभग ठप है और भुगतान लंबित रहने के कारण कई निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे।

    अन्य मुद्दों पर भी निशाना

    1. शिक्षा: शिक्षकों की भारी कमी
    2. पेंशन: पेंशनधारियों को समय पर राशि नहीं
    3. कृषि: किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं
    4. पोषण: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सामग्री का अभाव
    5. सड़क व भ्रष्टाचार: सड़कों की हालत जर्जर, हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार

    भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकांश सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों में सिमट कर रह गई हैं और उनका लाभ ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा।

    जनहित के लिए जारी रहेगा संघर्ष :

    भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि वे जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे और जनविरोधी नीतियों पर चुप नहीं बैठेंगे। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनहित के मुद्दों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    इस प्रदर्शन में बहु सिंह, नितीश कुशवाहा, एडवोकेट कन्हैया पांडे, मुकेश सिंह, अमिताभ मिश्रा और जितेंद्र समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Also Read : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बड़ा झटका, जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस को ग्लोक पिस्टल जप्त करने का दिया निर्देश

    administrative failure Ayushman Bharat Bharatiya Janata Party Bjp BJP District President BJP leaders BJP movement BJP protest Block Office Deputy Commissioner District Administration government schemes Healthcare Services jamshedpur jharkhand Jharkhand Government law and order local politics memorandum submitted political protest protest demonstration public interest issues public issues State Government Criticism Sudhanshu Ojha आयुष्मान भारत उपायुक्त कानून व्यवस्था जनता की समस्याएं जनहित मुद्दे जमशेदपुर जिला प्रशासन ज्ञापन सौंपा झारखंड झारखंड सरकार प्रखंड कार्यालय प्रशासनिक विफलता भाजपा भाजपा आंदोलन भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा नेता भाजपा प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक विरोध राज्य सरकार विरोध विरोध प्रदर्शन सरकारी योजनाएं सुधांशु ओझा स्थानीय राजनीति स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर 30 जून तक नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स तो लगेगा जुर्माना, इस लाभ से भी रहेंगे वंचित
    Next Article चतरा जेल में देर रात छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.