Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी में लगाया गया धरती आबा शिविर, कई मामलों का हुआ निष्पादन
    झारखंड

    खूंटी में लगाया गया धरती आबा शिविर, कई मामलों का हुआ निष्पादन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड अंतर्गत दियांकेल पंचायत में मंगलवार को धरती आबा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही सेवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में प्रखंड के कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

    इस शिविर में दियांकेल पंचायत के तीन जनजातीय बहुल गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आधार कार्ड से जुड़े 60, उज्ज्वला योजना के 18, आयुष्मान भारत कार्ड से जुड़े 58, मनरेगा से जुड़े 32, राशन कार्ड के 46 और पेंशन मामलों के 46 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा, 51 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां भी प्रदान की गईं।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा शिविर का उद्देश्य पंचायत के ऐसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां की आबादी में 50% से अधिक जनजातीय समुदाय निवास करता है। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

    इस दौरान मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित ऐसे लाभुकों को भी निर्देश दिया गया, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। उन्हें शीघ्र ही अपने बैंक में जाकर आधार सीडिंग कराने को कहा गया है।

    इस शिविर में मुखिया शिशिर टोपनो, पंचायत सचिव नित्यानंद महतो, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, कल्याण पदाधिकारी प्रेमनाथ कांशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस तरह के शिविरों के जरिए प्रशासन जनसुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है।

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    Also Read : एलजेपी नेता के बेटे की पीट-पीटकर ह’त्या, मां गंभीर रूप से घायल

    Also Read : रांची नगर निगम की देर रात बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले का आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील

    Also Read : इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 25 जून को भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

    Aadhaar Card Ayushman Bharat BDO Torpa citizen service camp development programs Dharti Aaba Camp Diankel Panchayat government benefits government camp government schemes government services Health Check Up Jharkhand Government Khunti MGNREGA Naveen Chandra Jha Panchayat Program panchayat services Pension Scheme public welfare schemes Ration Card rural development social security schemes Torpa block tribal village Ujjwala Yojana आदिवासी गांव आधार कार्ड आयुष्मान भारत उज्ज्वला योजना खूंटी ग्रामीण विकास जनकल्याणकारी योजनाएं जनसेवा शिविर झारखंड सरकार तोरपा प्रखंड दियांकेल पंचायत धरती आबा शिविर नवीन चंद्र झा पंचायत कार्यक्रम पंचायत सेवा पेंशन योजना बीडीओ तोरपा मनरेगा राशन कार्ड विकास कार्यक्रम सरकारी योजनाएं सरकारी लाभ सरकारी शिविर सरकारी सेवाएं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं स्वास्थ्य जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-कैश के साथ बरतन भी ले गये चोर
    Next Article कुख्यात अजय वर्मा सहित चार को STF ने दबोचा, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.