Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौ’त, गांव में शोक की लहर
    बिहार

    सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद जिले में आज यानी सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ। स्नान के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रवि कुमार (16) और पवन कुमार (17) के तौर पर की गई है। दोनों अपनी चचेरी दादी राजकुमारी देवी (80) के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर आए थे। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र में सोन नदी के काली स्थान घाट की है। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया और परिजनों में कोहराम मच गया।

    बचाने की कोशिश रही नाकाम

    मिली जानकारी के अनुसार दाह संस्कार के बाद परिवार और अन्य लोग घाट पर स्नान कर रहे थे। दाउदनगर के वार्ड संख्या 7, नालबंद टोली निवासी जीतवहन राम का बेटा रवि और सत्येंद्र राम का बेटा पवन भी नहाने के लिए नदी में उतरे। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

    एक घंटे की तलाश के बाद मिली बॉडी

    बचाव के प्रयास में जितेंद्र राम और शंकर कुमार भी नदी में कूदे, लेकिन वे भी तेज धार में फंस गए। इस बीच विनय पासवान ने साहस दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रवि और पवन को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    अवैध बालू खनन को बताया हादसे की वजह

    वार्ड पार्षद राजू राम ने मीडिया को बताया कि जंगी राम की पत्नी राजकुमारी देवी के निधन के बाद परिवार दाह संस्कार के लिए काली स्थान घाट पर गया था। स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में अवैध बालू खनन के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : पटना रेंज के नये IG बने IPS जितेंद्र राणा, धाकड़ अधिकारियों की लिस्ट में शामिल है इनका नाम

    Aurangabad Aurangabad News bathing accident Bihar Bihar news Bihar tragedy Daudnagar drowning incident Family Grief funeral tragedy ghat incident Kali Sthan Ghat Pawan Kumar Ravi Kumar River Accident Sand mining Sone River teenage deaths tragic incident wave of mourning औरंगाबाद औरंगाबाद समाचार काली स्थान घाट किशोरों की मौत घाट दुर्घटना जलस्नान हादसा दाउदनगर दाह संस्कार हादसा दुखद घटना नदी दुर्घटना नदी में डूबने की घटना परिजनों में कोहराम पवन कुमार बालू खनन बिहार बिहार न्यूज बिहार हादसा रवि कुमार शोक की लहर सोन नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में लगी आ’ग, लाखों का सामान खाक, परिवार ने साजिश की जताई आशंका
    Next Article मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, सरकार से अपील करता हूं कि सुरक्षा बढ़ाई जाए : तेज प्रताप यादव

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    गृह मंत्री अमित शाह ने पुनराधाम में रखी मां जानकी मंदिर की आधारशिला, 883 करोड़ रुपये से होगा भव्य निर्माण

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गला रेतकर युवक की ह’त्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 8, 2025
    बिहार

    नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित चार मेडल

    August 8, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 9, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.