Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, सरकार से अपील करता हूं कि सुरक्षा बढ़ाई जाए : तेज प्रताप यादव
    बिहार

    मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, सरकार से अपील करता हूं कि सुरक्षा बढ़ाई जाए : तेज प्रताप यादव

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की और पार्टी से निष्कासन को 4-5 लोगों की साजिश करार दिया। साथ ही, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

    #WATCH पटना, बिहार: बिहार के पूर्व मंत्री और निलंबित राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, “अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं… मेरी जान को खतरा है।” pic.twitter.com/Qnec6WV0U6

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2025

    “4-5 लोगों ने रची साजिश”

    तेज प्रताप ने कहा, “4-5 लोगों ने साजिश रचकर मुझे पार्टी से बाहर निकाला। पूरी बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव और व्यवहार कैसा है। मैं लोगों से घुल-मिल जाता हूं, इसी का फायदा उठाकर इन लोगों ने सोचा कि मुझे अकेला करके दबा देंगे। लेकिन तेज प्रताप दबने वाला नहीं है।” उन्होंने इन साजिशकर्ताओं को खुली चुनौती दी और कहा कि वह जनता के बीच जाएंगे, जहां से उन्हें न्याय मिलेगा। हालांकि, उन्होंने इन 4-5 लोगों के नाम उजागर नहीं किए, लेकिन कहा, “पापी लोगों का नाम नहीं लेना चाहता।”

    “मेरी जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाएं”

    तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “मेरे दुश्मन हर जगह फैले हैं। 4-5 लोग मेरे निजी जीवन को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्होंने मुझे घर और परिवार से निकलवाया। मैं किसी को बख्शूंगा नहीं।” उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और कहा कि वह किसी से डरते नहीं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके निजी जीवन को लेकर मीडिया में जो खबरें चलीं, वे गलत हैं। उन्होंने चेतावनी दी, “अगर कोई मेरे निजी जीवन में दखल देगा, तो उसे मैं छोड़ूंगा नहीं।”

    बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान

    साक्षात्कार में तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम नई पार्टी क्यों बनाएं? हम सीधे जनता के बीच जाएंगे। हसनपुर की जनता ने मुझे गुण देखकर चुना है। जनता का दर्द समझने वाला ही असली नेता है। मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा, कोई मुझे रोक नहीं सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कोई उनका साथ नहीं दे रहा, लेकिन वह जनता के भरोसे मैदान में उतरेंगे।

    लालू और तेजस्वी पर बोले…

    तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए कहा, “मेरे पिता को मेरी भी आयु लग जाए।” वहीं, छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा, “बड़े भाई के नाते मैं अपने छोटे भाई को आशीर्वाद देता हूं। उसका जीवन सफल हो, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”

    वायरल पोस्ट और निष्कासन की वजह

    कुछ समय पहले तेज प्रताप का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ नजर आए थे। पोस्ट में उन्होंने अनुष्का से प्यार का इजहार किया था। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और फोटो को एडिट किया गया। इस पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

    जनता से न्याय की उम्मीद

    तेज प्रताप ने कहा, “मेरे साथ अन्याय हुआ है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मेरे खिलाफ साजिश रची गई। बिहार की जनता सब देख रही है। मैं जनता के पास जाऊंगा और वही मेरा न्याय करेगी।” उन्होंने साफ किया कि वह डटकर मुकाबला करेंगे और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

    Also Read : सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    Bihar Assembly Elections Bihar news Bihar Politics Lalu family Lalu Prasad Yadav party expulsion political conspiracy political interview Rashtriya Janata Dal Rjd RJD dispute Tej Pratap controversy Tej Pratap interview Tej Pratap revelations Tej Pratap security demand Tej Pratap statement Tej Pratap to contest elections Tej Pratap Yadav Tej Pratap Yadav expelled Tejashwi Yadav आरजेडी विवाद तेज प्रताप इंटरव्यू तेज प्रताप चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप बड़ा खुलासा तेज प्रताप बयान तेज प्रताप यादव तेज प्रताप यादव निष्कासित तेज प्रताप यादव सुरक्षा तेज प्रताप विवाद तेजस्वी यादव पार्टी निष्कासन बिहार न्यूज बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव राजनीतिक इंटरव्यू राजनीतिक साज़िश राष्ट्रीय जनता दल लालू परिवार लालू प्रसाद यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौ’त, गांव में शोक की लहर
    Next Article केंद्रीय नेतृत्व में देश सुरक्षित और समृद्ध : बाबूलाल मरांंडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.