Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Hemant Soren
    Hemant Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड मंत्रालय में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत ने विभाग के पिछले पांच साल के कामकाज का पूरा हिसाब लिया. अधिकारियों ने सड़कों, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पुल-पुलियों से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी. लेकिन कई कामों की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि अब हर काम तय समय पर पूरा होना चाहिए.

    सीएम हेमंत ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि अब सड़क और पुल परियोजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. सीएम हेमंत ने लंबे समय से अधूरे पड़े बड़े प्रोजेक्ट को अगले दो महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि अगर काम में फिर भी देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    हर सड़क परियोजना का पूरा रिकॉर्ड रहेगा

    सीएम ने कहा कि अब विभाग की हर परियोजना का पूरा डेटाबेस तैयार किया जाए और उसकी जियो-टैगिंग भी की जाए. यानी किस जगह कितना काम हुआ, कितनी लागत आई और कब तक पूरा होना है, इसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड में रहे. उनका कहना था कि इससे काम की निगरानी आसान होगी और जवाबदेही भी तय होगी.

    उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए. हर परियोजना की नियमित समीक्षा हो और उसकी ताजा जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए.

    सोशल मीडिया की शिकायतों पर भी तुरंत होगा एक्शन

    सीएम ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया, अखबारों और टीवी के जरिए लगातार खराब सड़कों, गड्ढों, जलजमाव और निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी शिकायतों को हल्के में न लें और तुरंत कार्रवाई करें.

    उन्होंने खास तौर पर कहा कि बारिश के मौसम में गड्ढों और जलजमाव की वजह से हादसों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए खराब सड़कों की मरम्मत, पानी निकासी की व्यवस्था और सड़क की गुणवत्ता सुधारने का काम प्राथमिकता से किया जाए. जहां सड़कें संकरी हैं, वहां चौड़ीकरण का काम भी तेजी से किया जाए.

    सीएम ने सोलर साइकिल ट्रैक समेत नई परियोजनाओं की भी समीक्षा की और कहा कि हर निर्माण मजबूत, टिकाऊ और तय समय में पूरा होना चाहिए. साथ ही पुल-पुलियों के किनारों को मजबूत करने और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए.
    बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    अधिकारियों ने सड़कों ओवरब्रिज और पुल-पुलियों झारखंड मंत्रालय फ्लाईओवर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसमः क्या आदिवासियों का फिर होगा विस्थापन? क्या है सरकार की योजना
    Next Article झारखंड के युवाओं को ‘उड़ान’ का मौका, एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू कोर्स के लिए आवेदन शुरू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.