Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के युवाओं को ‘उड़ान’ का मौका, एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू कोर्स के लिए आवेदन शुरू
    झारखंड

    झारखंड के युवाओं को ‘उड़ान’ का मौका, एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू कोर्स के लिए आवेदन शुरू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अगर आप एविएशन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) ने एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टेवार्ड और ग्राउंड क्रू के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इन कोर्सों में दाखिले के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट jharkhandaviation.in पर जाकर आवेदन की जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा 9572111002 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

    झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट फिलहाल रांची और दुमका में मोटर ग्लाइडर की ट्रेनिंग दे रहा है. यहां ग्लाइडर पायलट लाइसेंस यानी GPL तक का प्रशिक्षण मिलता है. इसके साथ ही एयरो मॉडलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. संस्थान राज्य के लोगों को चार्टर विमान और एयर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं भी दे रहा है.

    ट्रेनिंग के लिए आधुनिक विमान उपलब्ध

    संस्थान के पास प्रशिक्षण के लिए कई आधुनिक विमान मौजूद हैं. दुमका में सिंगल इंजन Zlin 143L विमान उपलब्ध है, जिससे कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसकी क्षमता एक पायलट और तीन यात्रियों की है. रांची में Stemme S6-RT मोटर ग्लाइडर और दुमका में Sinus 912 मोटर ग्लाइडर मौजूद हैं. इनका इस्तेमाल ग्लाइडर पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग और जॉय राइड के लिए किया जाता है.

    झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का नेटवर्क राज्य के कई एयरपोर्ट और हेलिपैड तक फैला हुआ है. रांची के स्टेट हैंगर में प्रशासनिक भवन, डीजीसीए से स्वीकृत कार्यालय, एयर एम्बुलेंस सेल और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस की सुविधा मौजूद है.

    दुमका एयरपोर्ट पर प्रशासनिक भवन, एटीसी टावर, हैंगर, हॉस्टल और टर्मिनल भवन बनाए गए हैं. गिरिडीह और धनबाद एयरपोर्ट पर भी प्रशासनिक कार्यालय, हैंगर और गेस्ट हाउस सह टर्मिनल भवन की सुविधा है. मालूटी और बासुकीनाथ हेलिपैड को भी संस्थान से जोड़ा गया है. वहीं डालटनगंज एयरपोर्ट का नवीनीकरण कार्य चल रहा है.

    एविएशन में बढ़ेंगे रोजगार के मौके

    संस्थान का उद्देश्य सिर्फ ट्रेनिंग देना नहीं, बल्कि झारखंड में एविएशन से जुड़े नए अवसर भी तैयार करना है. इसी योजना के तहत दुमका एयरपोर्ट पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस यानी CPL की ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसके अलावा गिरिडीह और धनबाद में एयरो पार्क विकसित किए जाएंगे, जहां लोग एविएशन से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे.

    देवघर से बासुकीनाथ तक हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू करने की भी योजना है. वहीं डीजीसीए के नियमों के तहत छोटे विमानों की चार्टर सेवा और मोटर ग्लाइडर की जॉय राइड भी शुरू की जाएगी. इससे राज्य में पर्यटन और एविएशन दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

    Also Read : हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    An opportunity for Jharkhand's youth to take flight: Applications open for air hostess and ground crew courses. एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू कोर्स के लिए आवेदन शुरू झारखंड के युवाओं को 'उड़ान' का मौका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश
    Next Article रांची : एसएसपी के जनता दरबार में कहीं राहत, कहीं उम्मीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.