Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी
    ट्रेंडिंग

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025Updated:June 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जातीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : लंबे इंतजार के बाद देश में जातीय जनगणना का रास्ता साफ हो गया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही पहली बार सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करने का फैसला किया है। देखें नोटिफिकेशन…

    पहला चरण : 1 अक्टूबर 2026 से शुरू

    पहले चरण में चार पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में जनगणना होगी। इन राज्यों में मौसम की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए 1 अक्टूबर 2026 को रेफरेंस डेट माना जाएगा।

    दूसरा चरण : 1 मार्च 2027 से

    दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा, जिसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना होगी। इस चरण के लिए 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि को रेफरेंस डेट रखा गया है। पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी होगी, जिसमें लगभग 21 महीने लगेंगे। प्रारंभिक आंकड़े मार्च 2027 में जारी हो सकते हैं, जबकि विस्तृत रिपोर्ट दिसंबर 2027 तक आने की उम्मीद है।

    तैयारियां शुरू, स्टाफ नियुक्ति और प्रशिक्षण पर जोर

    अधिसूचना के बाद संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। स्टाफ नियुक्ति, प्रशिक्षण, फॉर्मेट तैयार करने और फील्ड वर्क की योजना बनाई जा रही है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी।

    क्यों खास है यह जनगणना?

    देश में हर 10 साल में होने वाली जनगणना दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक अभ्यासों में से एक है। यह प्रक्रिया गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त की देखरेख में होती है। 2011 की जनगणना के बाद 2021 में होने वाली जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण टल गई थी। अब 2025 में शुरू होने वाली यह जनगणना इसलिए खास है, क्योंकि पहली बार जातीय जनगणना भी साथ होगी।

    विपक्ष की मांग पूरी

    कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 अप्रैल 2025 को इसकी घोषणा की थी।

    परिसीमन और दक्षिणी राज्यों की चिंता

    जनगणना के बाद 2028 में परिसीमन आयोग का गठन होगा, जो नई जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का पुनर्वितरण करेगा। दक्षिणी राज्यों को आशंका है कि उनकी कम जनसंख्या वृद्धि दर के कारण लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि परिसीमन में उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा।

    महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

    इस जनगणना के बाद 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षित सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read : RJD में पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी ने मंगनीलाल मंडल को दी बधाई

    caste census caste-based census Census 2025 census process census survey census update central government central policy general census government of india india news Ministry of Home Affairs nationwide census notification issued Official Notification political decision population data social data social justice two-phase census अधिसूचना जारी केंद्र सरकार केंद्रीय नीति गृह मंत्रालय जनगणना 2025 जनगणना अपडेट जनगणना प्रक्रिया जनगणना सर्वेक्षण जनसंख्या आंकड़े जाति आधारित जनगणना जातीय जनगणना देशव्यापी जनगणना दो चरणों में जनगणना भारत न्यूज भारत सरकार राजनीतिक निर्णय सरकारी अधिसूचना सामाजिक आंकड़े सामाजिक न्याय सामान्य जनगणना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त
    Next Article जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.