Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»RJD में पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी ने मंगनीलाल मंडल को दी बधाई
    बिहार

    RJD में पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी ने मंगनीलाल मंडल को दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से मंगनीलाल मंडल को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगनीलाल मंडल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी और सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को गर्व के साथ साझा किया।

    निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

    राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में… pic.twitter.com/x9yh52NBlP

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 16, 2025

    तेजस्वी ने कहा कि…

    तेजस्वी ने कहा, “बिहार में किसी भी राजनीतिक दल ने पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। RJD ने पहले अनुसूचित जाति, मुस्लिम, पिछड़ा और अगड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाएऔर अब वरिष्ठ समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल के रूप में अतिपिछड़ा वर्ग को यह गौरव दिया।” उन्होंने दावा किया कि RJD देश की पहली और एकमात्र पार्टी है, जिसने अपने संगठन में अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया है। तेजस्वी ने कहा, “हम सामाजिक न्याय को सिर्फ जुबान से नहीं, बल्कि धरातल पर उतारते हैं।”

    RJD

    जगदानंद सिंह की तारीफ, नीतीश सरकार पर हमला

    तेजस्वी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “85 वर्ष की उम्र में भी जगदानंद जी ने जिस समर्पण, अनुशासन और कर्मठता से काम किया, वह अविस्मरणीय है। उनका कार्यकाल सकारात्मक बदलाव का प्रतीक रहेगा।” वहीं, नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिहार में अचेतन मुख्यमंत्री और डीके टैक्स के कारण प्रशासनिक अराजकता, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते। विधायक, सांसद और मंत्रियों के प्रति भी उनका व्यवहार अभद्र है। अपराध, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कोई जवाबदेही नहीं है, और गरीब राज्य का खजाना लूटा जा रहा है।”

    RJD

    मंगनीलाल के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा RJD

    तेजस्वी ने विश्वास जताया कि मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में RJD नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा, “मंगनीलाल जी के अनुभव और समाजवादी विचारधारा से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।” यह कदम RJD की सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

    RJD

    Also Read : पटना के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात

    Bihar Bihar news Bihar Politics caste representation extremely backward class historic move Leader of Opposition Local News Mangnilal Mandal Political Appointment political news Rashtriya Janata Dal Rjd RJD president social justice social media State President Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav congratulates unanimous selection अतिपिछड़ा वर्ग आरजेडी अध्यक्ष ऐतिहासिक कदम जातीय प्रतिनिधित्व तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव बधाई निर्विरोध चयन नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष बिहार बिहार न्यूज बिहार राजनीति मंगनीलाल मंडल राजनीतिक खबर राजनीतिक नियुक्ति राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय सोशल मीडिया स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमन साहू गैंग के आजाद सिरकार ने इंस्पेक्टर पीके सिंह के नाम किया पोस्ट… देखें क्या
    Next Article टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.