Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए चलाई कई विशेष ट्रेनें, शेड्यूल जारी
    ट्रेंडिंग

    भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए चलाई कई विशेष ट्रेनें, शेड्यूल जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : गर्मियों की छुट्टियों और तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे न केवल तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

    गुवाहाटी से कटड़ा

    रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 9 जून से गुवाहाटी से माता वैष्णो देवी मंदिर (कटड़ा) के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन बिहार के हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होते हुए कटड़ा पहुंचेगी और हर सोमवार को 14 जुलाई तक संचालित होगी। वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को कटड़ा से रवाना होगी। यह सेवा मुख्य रूप से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है।

    मालदा टाउन से दिल्ली

    इसी दिन, यानी 9 जून को मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए भी एक विशेष ट्रेन की शुरुआत की गई है। यह ट्रेन भागलपुर, किऊल, नवादा, गया, डीडीयू और प्रयागराज होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

    पटना से साबरमती

    वहीं, पटना से साबरमती (गुजरात) के लिए भी तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें 11 जून, 18 जून और 25 जून को शाम 4:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होंगी और दानापुर, आरा, बक्सर, जयपुर, अजमेर होते हुए अगले दिन साबरमती पहुंचेंगी।

    दानापुर से चर्लपल्ली

    आज यानी 9 जून को दानापुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए एक विशेष ट्रेन भी रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे दानापुर से खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, सतना, जबलपुर, इटारसी, बल्लारशाह समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार की रात 11:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

    प्लेटफार्म तक जाना होगा आसान

    इसके अलावा, रेलवे ने पटना के हार्डिंग पार्क में एक नए टर्मिनल के निर्माण कार्य को भी तेज़ कर दिया है। यहां पांच प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं, जिससे पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि इस टर्मिनल पर फुटओवर ब्रिज की जगह सीधी पहुंच व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाना और भी आसान हो जाएगा।

    Also Read : कोरोना के आठ नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हुई

    Indian Railways Passenger Convenience Pilgrimage pilgrimage travel Railway News railway schedule special train special trains summer vacation Vaishno Devi travel गर्मियों की छुट्टियाँ तीर्थयात्रा तीर्थस्थल यात्रा भारतीय रेलवे यात्री सुविधा रेलवे शेड्यूल रेलवे समाचार विशेष ट्रेनें वैष्णो देवी यात्रा स्पेशल ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिर्फ़ कुर्सी से चिपके रहने के लिए राजनीति नहीं होती : तेजस्वी यादव
    Next Article मोदी सरकार ने आज पूरे किए 11 साल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.