Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कोरोना के आठ नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हुई
    ट्रेंडिंग

    कोरोना के आठ नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हुई

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोरोना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें से 39 मरीजों का इलाज फिलहाल जारी है, जबकि 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक पटना में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।

    कोरोना के सामान्य लक्षण

    मिली जानकारी के अनुसार नए मामलों में नेऊरा, दानापुर, दीघा, राजीवनगर, कुम्हरार और कंकड़बाग जैसे क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। इन सभी मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे कोरोना के सामान्य लक्षण पाए गए थे। मरीजों की जांच निजी अस्पतालों व लैबों में की गई, जबकि कुछ की पुष्टि एम्स पटना और NMCH से हुई। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश ने मीडिया को बताया कि अधिकतर संक्रमितों की पहचान निजी प्रयोगशालाओं के माध्यम से हुई है। एम्स और NMCH की जांच रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है।

    देश में 6,133 सक्रिय केस

    देशभर में कोविड-19 के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में भारत में 6,133 सक्रिय मामले हैं। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जबकि गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली भी संक्रमण की चपेट में हैं। जनवरी 2025 से अब तक देशभर में कोविड-19 से 65 मौतें दर्ज की गई हैं।

    सरकार सख्त

    बिहार सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि नागरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

    वैक्सीनेशन अभियान जारी

    राज्य में टीकाकरण अभियान भी तेज गति से जारी है। अब तक लाखों लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है। सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपनी खुराक पूरी करवाएं ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके और भविष्य में संभावित लहरों से बचा जा सके।

    Also Read : पटना में इस दिन से शुरू होगा बिहार का पहला डबल डेकर पुल

    AIIMS Patna Bihar breathing problems cold and cough coronavirus Covid Positive COVID report Covid symptoms COVID Testing COVID update covid-19 Danapur Digha fever Health News Kankarbagh Kumhrar Neura new cases NMCH patna Rajiv Nagar एम्स पटना कंकड़बाग कुम्हरार कोरोना अपडेट कोरोना के लक्षण कोरोना जांच कोरोना रिपोर्ट कोरोना वायरस कोरोना संक्रमित कोविड-19 दानापुर दीघा नए मामले नेऊरा पटना बिहार बुखार राजीवनगर सर्दी खांसी सांस की तकलीफ स्वास्थ्य समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article38 करोड़ के शराब घोटाले में गवाह बनेंगे दो DC, ACB करेगी पूछताछ
    Next Article सिर्फ़ कुर्सी से चिपके रहने के लिए राजनीति नहीं होती : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.