Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 7:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»पूर्व सांसद रमा देवी और बेटी रागिनी गुप्ता के बीच पैतृक संपत्ति विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला
    कोर्ट की खबरें

    पूर्व सांसद रमा देवी और बेटी रागिनी गुप्ता के बीच पैतृक संपत्ति विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    और
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता रमा देवी और उनके दिवंगत पति व बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर गहराया विवाद अब कोर्ट के आदेश के बाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मोतिहारी कोर्ट ने इस बहुचर्चित पारिवारिक विवाद में अंतरिम आदेश देते हुए संपत्ति को छह बराबर हिस्सों में बांटने का निर्देश दिया है।

    मामले में रमा देवी की बड़ी बेटी रागिनी गुप्ता ने कोर्ट में दावा किया था कि पिता की हत्या के बाद सभी संतानों ने मां को पावर ऑफ अटर्नी दी थी, जिसे 2017 में रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद रमा देवी ने मोतिहारी के बंजरिया इलाके की करीब 19 कट्ठा 6 धुर जमीन एक व्यवसायी को बेच दी। रागिनी का आरोप है कि इस जमीन की कीमत करोड़ों में है और यह बिक्री अवैध रूप से की गई। कोर्ट ने पूर्व में दी गई पावर ऑफ अटर्नी को अमान्य मानते हुए संपत्ति को मां, दो बेटों और तीन बेटियों में समान रूप से छह हिस्सों में बांटने का आदेश दिया है।

    रमा देवी की प्रतिक्रिया :

    इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए रमा देवी ने कहा, “मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी। बच्चों ने मुझे पावर ऑफ अटर्नी दी थी, उसी आधार पर मैंने चुनाव भी लड़ा। मैंने कभी बेटे-बेटियों में भेद नहीं किया। ये मामला बातचीत से सुलझ सकता था, लेकिन मेरी बड़ी बेटी रागिनी ने कोर्ट का रास्ता चुना।”

    रागिनी गुप्ता की प्रतिक्रिया :

    वहीं, रागिनी गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ संपत्ति की नहीं, बेटियों के अधिकारों की है। “मां ने पावर ऑफ अटर्नी का दुरुपयोग किया। हमने कोर्ट का सहारा इसलिए लिया ताकि बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में बराबरी का हक मिले। यह फैसला सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों के लिए मिसाल बनेगा।”

    नारी सशक्तीकरण की मिसाल या पारिवारिक विघटन?

    इस हाई-प्रोफाइल मामले ने राज्य भर में महिला अधिकार और पारिवारिक सत्ता संघर्ष पर बहस छेड़ दी है। कोर्ट के फैसले को जहां महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे एक बड़े नेता के परिवार की निजी लड़ाई का सार्वजनिक होना भी कहा जा रहा है।

    Also Read : रांची में बंद का असर, समर्थकों ने किया रांची-डाल्टेनगंज मार्ग जाम

    ancestral property Bihar news Bihar Politics BJP Bihar BJP leader Brij Bihari Prasad court order Family Dispute Former Union Minister Legal Case Motihari court political family property dispute property division Rama Devi कानूनी मामला कोर्ट आदेश पारिवारिक विवाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पैतृक संपत्ति बिहार राजनीति बिहार समाचार बीजेपी नेता बीजेपी बिहार बृजबिहारी प्रसाद मोतिहारी कोर्ट रमा देवी राजनीतिक परिवार संपत्ति बंटवारा संपत्ति विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस पर हमला मामले में पूर्व नक्सली पुनई उरांव का नाम आया सामने
    Next Article ISI के लिए जासूसी कर रहा था यूट्यूबर जसबीर सिंह, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग को हथियार सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025

    संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    October 24, 2025

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.