Patna : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के करहरा गांव में बीती देर रात एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 30 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा गांव का है, जहां बारात चकिया गांव से आई थी।
जानकारी के अनुसार, अजय यादव के भाई की बारात सुरेश यादव के घर गई थी। दरवाजा लगने के बाद बाराती और घराती सभी ने भोजन किया। खाना खाने के कुछ घंटे बाद एक के बाद एक लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। शुरू में स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती लोगों में सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकाश कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टर कुमार संभव प्रकाश ने बताया कि सभी मरीज फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हैं, लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
Also Read : अमिताभ बच्चन ने भारत की इकोनॉमी और अग्निवीरों के लिए सोशल मीडिया पर किया जोशीला पोस्ट
Also Read : झारखंड समेत देशभर में ITI संस्थानों की स्थिति गंभीर, ये कोर्स हो सकते हैं बंद
Also Read : सरकारी शिक्षक पर जानलेवा हमला, पुराने दोस्त ने रची साजिश
Also Read : गिरिडीह उसरी वाटर फॉल में युवक की डूबने से मौ’त
Also Read : शादी की खुशियां मातम में बदली, दो की मौ’त, छह जख्मी
Also Read : चेन्नई में लैंडिंग के समय दुबई की फ्लाइट पर चमकी लेजर बीम, एयरपोर्ट ऑथोरिटी कर रही जांच
Also Read : दिल्ली से बिहार यात्रा अब हुई आसान, समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
Also Read : PM मोदी ने की “सिंदूर सम्मान यात्रा”, कर्नल सोफिया का परिवार भी हुआ शामिल
Also Read : ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस से बाहर हुए कई दिग्गज, अब इन खिलाड़ियों में होगी असली टक्कर
Also Read : बिहार में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा पुनौरा धाम मंदिर