Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सरकारी शिक्षक पर जानलेवा हमला, पुराने दोस्त ने रची साजिश
    क्राइम

    सरकारी शिक्षक पर जानलेवा हमला, पुराने दोस्त ने रची साजिश

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बेगूसराय जिले में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें हाल ही में नियुक्त सरकारी शिक्षक को उनके ही पुराने दोस्त ने धोखे से बुलाकर गोली मार दी. मृतक की शिनाख्त सुमन सौरभ के तौर पर की गई है. इस हमले में सुमन बेतरह जख्मी हो गए हैं और उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौर इलाके की है.

    मिली जानकारी के अनुसार सुमन को उनके दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया था. रास्ते में दो और युवक भी उनके साथ जुड़ गए. चारों ने मिलकर आम के बगीचे का रुख किया, जहां साजिश के तहत सुमन पर गोली मारी गई. गोली लगने के बाद सुमन एक पेड़ के नीचे छिप गए, लेकिन हमलावरों ने टॉर्च की रोशनी में उनकी तलाश कर दोबारा हमला करने की कोशिश की. जख्मी अवस्था में सुमन ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर सूचना दी.

    परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी सुमन को अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले में सुमन के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी दोस्त के साथ पहले उनका विवाद हुआ था, लेकिन हाल ही में दोनों में सुलह हो गई थी. इसके बावजूद यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है.

    भगवानपुर थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि उन्हें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

    सुमन सौरभ ने हाल ही में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास किया था और एक सरकारी स्कूल में कार्यभार संभाला था. इस घटना ने न केवल उनके परिवार को बल्कि स्थानीय समुदाय को भी सदमे में डाल दिया है. परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

    Also Read : शादी की खुशियां मातम में बदली, दो की मौ’त, छह जख्मी

    # Bihar Crime Begusarai Begusarai incident betrayal by friend Bhagwanpur Bhagwanpur Police Station Bihar police Crime news critical condition government teacher Latest news private hospital Shooting Incident Suman Saurabh Tajpur Chaur अपराध समाचार गोलीकांड ताजपुर चौर ताजा खबर दोस्ती में धोखा नाजुक हालत निजी अस्पताल बिहार क्राइम बिहार पुलिस बेगूसराय बेगूसराय वारदात भगवानपुर भगवानपुर थाना सरकारी शिक्षक सुमन सौरभ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह उसरी वाटर फॉल में युवक की डूबने से मौ’त
    Next Article झारखंड समेत देशभर में ITI संस्थानों की स्थिति गंभीर, ये कोर्स हो सकते हैं बंद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Latest Posts

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.