Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा पुनौरा धाम मंदिर
    ट्रेंडिंग

    बिहार में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा पुनौरा धाम मंदिर

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले पुनौराधाम को अब अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक निर्णय को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 में संशोधन कर तत्काल प्रभाव से अध्यादेश जारी कर दिया है. इस संशोधन के तहत अब पुनौराधाम मंदिर की सारी भूमि और परिसंपत्तियों का प्रशासन राज्य सरकार के अधीन होगा. इसके साथ ही मंदिर का संचालन कर रही पूर्व न्यास समिति को भंग कर दिया गया है. हालांकि मंदिर के वर्तमान महंथ को सरकार द्वारा गठित नई समिति में स्थान दिया जाएगा. यह समिति धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए कार्य करेगी, जिसमें प्रतिष्ठित एवं अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा.

    राज्य सरकार की योजना है कि पुनौराधाम को राष्ट्रीय महत्व का धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाया जाए. इसके अंतर्गत मंदिर परिसर का पुनर्विकास, परिसंपत्तियों का संरक्षण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार और रामायण सर्किट के तहत आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा. गजट अधिसूचना के अनुसार धार्मिक न्यास अधिनियम की धारा 32 में संशोधन करते हुए यह विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिससे सरकार अब इस ऐतिहासिक स्थल के समग्र विकास की योजना बना सकेगी.

    मंदिर से जुड़े सभी कर्मचारी अब नई समिति के नियंत्रण में रहेंगे और उनके अनुशासन तथा सेवाओं का निर्धारण समिति करेगी. सरकार की यह पहल धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पर्यटन को जोड़कर पुनौराधाम को एक भव्य और समग्र धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

    पुनौराधाम और अयोध्या के बीच गहरा धार्मिक संबंध

    ऐतिहासिक और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माता सीता का जन्म पुनौराकीला में हुआ था, जिसे अब पुनौराधाम कहा जाता है. रामायण कालीन इस स्थल का उल्लेख कई प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है, जिससे इसकी धार्मिक प्रामाणिकता को बल मिलता है.

    Also Read : IPL 2025 : टॉप-2 की जंग में भिड़ेंगी मुंबई और पंजाब… जानें जयपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

    1950 Ayodhya Bihar bihar government cultural heritage Hindu Religious Trusts Act 1950 historic decision Mahant Mata Sita Mithila Ordinance Punauradham Religious Development religious site religious tourism Religious Trust Sita Birthplace Sita Temple temple administration tourism development Trust Committee अध्यादेश अयोध्या ऐतिहासिक निर्णय धार्मिक न्यास धार्मिक पर्यटन धार्मिक विकास धार्मिक स्थल न्यास समिति पर्यटन विकास पुनौराधाम बिहार बिहार सरकार मंदिर प्रशासन महंथ माता सीता मिथिला सांस्कृतिक विरासत सीता जन्मस्थली सीता मंदिर हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन सपाट खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त
    Next Article ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस से बाहर हुए कई दिग्गज, अब इन खिलाड़ियों में होगी असली टक्कर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.