Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता के संदेश के साथ मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 का रविवार को आगाज हुआ. प्रतिज्ञा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 480 माताएं फुटबॉल मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी. प्रत्येक टीम में 15 माताएं शामिल हैं.

    घुनसुली में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुखिया बंधना उरांव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया. प्रतिज्ञा की ओर से वर्ष 2018 से लगातार मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

    पेनाल्टी शूटआउट में तुमना की जीत

    उद्घाटन मुकाबला तुमना और घाघरा गांव की टीमों के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में तुमना ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई. घाघरा की जसिन्ता सांगा को उनके प्रदर्शन के लिए मदर ऑफ द मैच चुना गया.

    दूसरे मुकाबले में घाँसीबाड़ी और गुटजोड़ा-1 की टीमें आमने-सामने थीं. निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट हुआ. इसके बाद भी फैसला नहीं होने पर मुकाबला गोल्डन शॉट तक पहुंचा. निर्णायक गोल कर घाँसीबाड़ी की माताओं ने जीत दर्ज की. गुटजोड़ा-1 की सरिता सांगा को मदर ऑफ द मैच चुना गया.

    घुनसुली ने सिरका को 2-0 से हराया

    तीसरे मुकाबले में मेजबान घुनसुली और सिरका की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. घुनसुली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिरका को 2-0 से हरा दिया. हार के बावजूद सिरका की पूजा तिर्की के प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें मदर ऑफ द मैच चुना गया.

    चौथे मुकाबले में चाँपी और गुटजोड़ा-2 की टीमें भिड़ीं. रोमांचक मुकाबले का फैसला भी पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें गुटजोड़ा-2 ने 4-3 से जीत दर्ज की. चाँपी की सुनीता बखला को मदर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

    प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं को खेल के मंच से जोड़ने के साथ जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है.

    Also Read : एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 रांची सुपरमॉम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleOpinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी
    Next Article झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.