Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»LS Election : बिहार में पहले दो घंटे में 10 फीसदी भी नहीं हुई वोटिंग, कहीं गर्मी से पोलिंग ऑफिसर बीमार, तो कई बूथों पर नहीं पहुंचे एक भी वोटर
    ट्रेंडिंग

    LS Election : बिहार में पहले दो घंटे में 10 फीसदी भी नहीं हुई वोटिंग, कहीं गर्मी से पोलिंग ऑफिसर बीमार, तो कई बूथों पर नहीं पहुंचे एक भी वोटर

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के नवादा, औरंगाबाद, गया और जमुई लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन यहां पहले दो घंटे में 10 फीसदी भी वोटिंग नहीं हुई है. ग्रामीण इलाकों में तो बूथों पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है, लेकिन शहरी इलाकों में कई बूथों पर वोटर नदारद हैं. कई बूथों पर एक दो वोटर आ जा रहे हैं. सुबह 9 बजे तक गया में सबसे अधिक 9.30 प्रतिशत मतदान हुए हैं. वहीं जमुई में 9.12 प्रतिशत और औरंगाबाद में सबसे कम 6.1 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. वहीं नवादा में 6.15 प्रतिशत वोटरों ने पहले दो घंटे में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

    कई बूथों पर एक भी वोटर नजर नहीं आ रहे हैं

    तेज धूप और शुक्रवार होने के कारण शहरी क्षेत्र में लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. औरंगाबाद में बूथ पर सबसे कम वोटर पहुंचे. औरंगाबाद शहरी बूथ संख्या 23 पर अब तक 132 वोट डाले जा चुके हैं. शहरी इलाकों में मतदान के प्रति कोई उत्साह नहीं है. कई बूथों पर तो वोटर ही नहीं हैं. औरंगाबाद के 208 बूथों पर 117 वोट पड़े. जुमा होने के कारण मुस्लिम बूथों पर भी वोटर नजर नहीं आ रहे हैं. जमुई लोकसभा के बूथ संख्या 142 पर 1427 में से 112 वोट पड़े. इसी तरह बूथ 17 पर अब तक 120 वोट पड़े हैं. बूथ 218 पर अब तक 148 वोट पड़े हैं. गया संसदीय क्षेत्र में शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे में करीब साढ़े आठ फीसदी वोटिंग हुई. बूथ 223 सहसपुर में अब तक 165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

    औरंगाबाद में गर्मी के कारण मतदान अधिकारी बीमार पड़ गये

    औरंगाबाद में बूथ संख्या 184 पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एक मतदान अधिकारी भीषण गर्मी से प्रभावित हो गये. पी-1 की जिम्मेदारी निभा रहे गोपाल राम की नाक से अचानक खून बहने लगा. खून और चेहरा धोने के बाद वह फिलहाल बूथ के किनारे आराम कर रहे हैं। कहा कि ऐसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ था. ये आज ही हुआ. वह नबीनगर के मध्य विद्यालय शाहपुर में शिक्षक हैं. शिक्षक की तबीयत खराब होने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है. वहां से रिजर्व में रखे गये दूसरे चुनाव कर्मी को बूथ पर भेजा जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Phase 1 : सुबह 9 बजे तक बंगाल में 15 फीसदी मतदान, MP में 14 तो यूपी में 12% वोटिंग

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Lok Sabha Elections 2024 Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव 2024 सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLok Sabha Election Phase 1 : सुबह 9 बजे तक बंगाल में 15 फीसदी मतदान, MP में 14 तो यूपी में 12% वोटिंग
    Next Article चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने पर 37 अधिकारियों पर गिरी गाज, जारी किए शो कॉज नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.