Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को बेहद सख्त रुख अपनाया. अदालत ने परीक्षा में गड़बड़ी, जांच की सुस्त गति और इन सबसे प्रभावित होने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं. कोर्ट ने दो-टूक शब्दों में कहा कि “व्यवस्था इस तरह नहीं चल सकती.” इस मामले की अगली सुनवाई अब कल यानी गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी.

    व्यवस्था इस तरह नहीं चल सकती

    सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूरे घटनाक्रम पर मौखिक रूप से चिंता जताते हुए कहा कि वह मामले से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करेगी ताकि यह समझा जा सके कि इस पूरे प्रकरण में किस स्तर पर ‘सिस्टेमैटिक फेलियर’ (Systematic Failure) हुआ है. कोर्ट ने याद दिलाया कि करीब 10-15 साल पहले लोक सेवा की परीक्षाओं और लगभग 20 साल पहले रांची व हजारीबाग में भी गिरफ्तारियां हुई थीं, जहां गड़बड़ी करने वालों और सफल अभ्यर्थियों को अलग कर कड़ी कार्रवाई की गई थी.

    नौकरी जाने के खतरे से मानसिक तनाव और मानवीय पहलू

    अदालत ने इस मामले के सबसे संवेदनशील और मानवीय पहलू पर गहरी चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि कई अभ्यर्थी पहले से ही, भले ही अनुबंध (कंट्रैक्ट) नौकरियों में कार्यरत हैं.

    कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा, “ऐसे में कोई व्यक्ति एक दिन अचानक अखबार खोलकर देखे कि उसका नाम मामले में आ गया है या उसकी नौकरी चली गई है, तो इसका उस पर गंभीर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में कई लोग मानसिक रूप से टूट सकते हैं और कुछ युवा आत्महत्या जैसा गंभीर कदम भी उठा सकते हैं.” अदालत ने माना कि प्रशासनिक लापरवाही और गड़बड़ियों का खामियाजा मानसिक रूप से युवाओं को भुगतना पड़ रहा है.

    जांच की गति पर 1983 के विश्व कप का तंज

    जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए हाईकोर्ट ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप का दिलचस्प उदाहरण दिया. कोर्ट ने कहा कि उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि कपिल देव की भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंचेगी, लेकिन टीम फाइनल में पहुंची और उसके बाद लोग नेट प्रैक्टिस करने लगे.

    इसी तर्ज पर कोर्ट ने कहा कि शुरुआती एक-दो साल तक इस मामले में कोई खास हलचल नहीं हुई, लेकिन अब जब मामला पूरी तरह सामने आ गया है, तो ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर कार्रवाई और जांच दिखाने के लिए अचानक पूरी ताकत झोंक दी गई है.

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कुछ नए दस्तावेज अदालत के समक्ष रखे गए. कोर्ट ने दस्तावेजों के बिंदु संख्या 5 का हवाला देते हुए सवाल किया कि आखिर किस आधार पर कुछ चुनिंदा लोगों को अलग (चिह्नित) किया गया है? इन तमाम बिंदुओं और पक्षों की दलीलों पर अब कल सुबह 11 बजे से फिर से सुनवाई आगे बढ़ाई जाएगी.

    Also Read : झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    जेएसएससी सीजीएल परीक्षा झारखंड हाईकोर्ट सीजीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई
    Next Article झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    Latest Posts

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.