Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को उम्रकैद का फैसला स्वागत योग्य, सरकार करे फांसी की अपील : आरती कुजूर
    झारखंड

    दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को उम्रकैद का फैसला स्वागत योग्य, सरकार करे फांसी की अपील : आरती कुजूर

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए सरकार से हाईकोर्ट में अपील करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पोक्सो कोर्ट ने दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. न्यायालय के फैसले का पार्टी सम्मान करती है. लेकिन जिस प्रकार से दोषियों ने बर्बरता को अंजाम दिया है वह देखते हुए दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. साथ ही कहा कि जिस तरह युवती को जलाकर मारने की कोशिश हुई थी उससे बर्बर कुछ नहीं हो सकता.

    तत्कालीन डीएसपी पर क्या हुई कार्रवाई

    घटना के बारे में आरती कुजूर ने कहा कि उसे जब इलाज के लिए दुमका से रांची लाना था तो सरकार ने देर की. जब हम उससे मिलने रिम्स गए थे तो युवती ने कहा था कि इन लोगों ने मुझे तड़पा कर मारने की कोशिश की थी. ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. जब इस मामले ने तुल पकड़ा तो तत्कालीन डीएसपी नूर मुस्तफा ने आरोपी शाहरूख को नाबालिग दिखाया और युवती को बालिग. आरोपी को बचाने का यह षडयंत्र था. मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि इस आरोप के बाद डीएसपी पर क्या कार्रवाई हुई.

    प्रेम जाल में फंसाकर मारी जा रही बेटियां

    उन्होंने कहा कि एक वर्ग विशेष की ओर से संथाल परगना में जनजातीय समुदाय की महिला समाज को टारगेट किया जा रहा है. लव जिहाद के माध्यम से लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उन्हें मार दिया जा रहा है या फिर उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है. एक महिला को टुकड़ों में काट दिया जाता है. पार्टी सरकार से जानना चाहती है कि ऐसी तमाम घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या पहल की जा रही है. हमारे यहां आए विदेशी मेहमानों के साथ भी बर्बर तरीके से घटना को अंजाम दिया गया. सरकार इसपर रोक लगाने के लिए क्या काम कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने विस उपचुनाव को लेकर जारी की उम्मीदवारों की सूची, गांडेय से दिलीप कुमार वर्मा लड़ेंगे चुनाव

    इसे भी पढ़ें: दुमका लोकसभा सीट को लेकर अटकलों का बाजार खत्म, हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव : हेमलाल मुर्मू

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dumka Petrol Incident jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi State Vice President Aarti Kujur Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका पेट्रोल कांड न्यूज हेडलाइन प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका लोकसभा सीट को लेकर अटकलों का बाजार खत्म, हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव : हेमलाल मुर्मू
    Next Article मुख्तार अंसारी की मौत पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव, जेल में कोई सुरक्षित नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.