Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में के के पाठक का पुराना आदेश रद्द, 10 से 4 बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में के के पाठक का पुराना आदेश रद्द, 10 से 4 बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024Updated:February 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में फिर से स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. पहले सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक थी जिसे अब बदलते हुए नया आदेश जारी किया है. बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले आदेश को रद्द कर दिया है.

    28 नवंबर 2023 में निकला था आदेश

    बता दें कि सरकार का यह आदेश 28 नवंबर 2023 को निकाला गया था. नए नियमों के मुताबिक अब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही बिहार में सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं चलेंगी. वहीं दूसरी और 4:00 से 4:15 तक का समय होमवर्क और अन्य कार्यों के लिए चुना गया है. इस दौरान बिहार के सरकारी स्कूलों में रोजाना 8 घंटी यानी 8 क्लास की पढ़ाई होगी.

    विधानसभा में नीतीश ने विपक्ष को दिया था आश्वासन

    इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा में नीतीश कुमार पर शिथिल पड़ने का आरोप लगाया था. तेजस्वी समेत अन्य नेताओं ने कहा था अधिकारियों के आगे नीतीश कुमार की अब नहीं चलती. उनका आदेश शिक्षा सचिव केके पाठक नहीं मान रहे हैं. इसपर सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष को विधानसभा में विश्वास दिलाया था कि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. वे खुद शिक्षा सचिव से बात कर स्कूल की टाइमिंग पहले की तरह करा देंगे. इसके कुछ दिनों बाद ही बुधवार को शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइमिंग पूर्व की तरह सुबह 10 से शाम 4 तक करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है.

    इसे भी पढ़ें: लालू परिवार को बड़ी राहत : लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी-मीसा भारती व हेमा को मिली नियमित जमानत

     

    Bihar City News Current News Daily News government school Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Orders Issued patna Today's News आज की खबर आदेश जारी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सरकारी स्कूल सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी का धनबाद दौरा, भाजपा नेता ले रहे तैयारियों का जायजा
    Next Article चुनाव जीतूंगा तो नही लूंगा सरकारी सुविधा : मृणालकान्ति देव

    Related Posts

    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.