Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»57वीं रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी मीट का हुआ उद्घाटन
    Uncategorized

    57वीं रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी मीट का हुआ उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024Updated:January 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : एचआरडी सेंटर में 57वीं रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी मीट का उद्घाटन किया गया. आरएमओसी मीट के 57वें संस्करण का विषय “लॉन्ग एंड फ्लैट रोलिंग मिल्स के कार्यक्षमता को उत्तरोत्तर बेहतर बनाना” है. उद्घाटन सत्र का शुभारंभ बीआईएसएस 9ई के छात्राओं द्वारा मंगलगीत से हुआ. तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि चित्तरंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक, परियोजनाएं सह अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन सुरेश रंगानी, वित्त एवं राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक, कार्मिक एवं प्रशासन व अन्य पदाधिकारियों के साथ दीप-प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया.

    उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए अपने स्वागत भाषण में अनिल कुमार, सीजीएम (सेवायें), बोकारो स्टील प्लांट सह 57वीं आरएमओसी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने देशभर से आये रोलिंग मिल्स कमिटी प्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत किया.

    निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक ने अपने वीडियो सन्देश में सत्र को संबोधित करते हुए रोलिंग मिलों की परिचालन दक्षता में सुधार पर जोर दिया. वहीं अधिशासी निदेशक (संकार्य)  बीरेंद्र कुमार तिवारी ने अपने सन्देश में परिचालन दक्षता में सुधार करके रोल्ड उत्पादों की लागत में कमी लाने पर जोर दिया. गौरतलब है कि रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी (आरएमओसी) भारत भर में इस्पात उद्योग के विभिन्न रोलिंग मिलों के इंजीनियरों और विशेषज्ञों को एकजुट करने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है जिसके बैठक का आयोजन हर साल अलग अलग स्टील प्लांटों में किया जाता है. गतवर्ष इसका आयोजन टाटा स्टील द्वारा किया गया था तथा इस साल के बैठक की गौरवमयी मेजबानी सेल बोकारो इस्पात संयंत्र कर रहा है.

    इस मंच में सेल, टाटा स्टील, आरआईएनएल, जेएसडब्ल्यू, जेएसपीएल, मुकंद, जेएसएचएल, एएमएनएस, वेदांत-ईएसएल और मेकॉन जैसी देश भर के स्टील सेक्टर की सभी प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं. परस्पर ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करते हुए, आरएमओसी देश भर में रोलिंग मिल्स क्षेत्र में सक्रिय रूप से लगे इंजीनियरों के बीच मूल्यवान जानकारी, परिचालन अंतर्दृष्टि, नवीन विचारों और विविध दृष्टिकोणों को साझा करने का बहुमूल्य अवसर प्रदान करता है. आगामी दो दिनों तक देश भर से जुटे रोलिंग मिल्स विशेषज्ञ व्यवसाय के चुनौतियों और इनके तकनिकी और परिचालन सम्बन्धी समाधान पर मंथन करेंगे. उद्घाटन सत्र का संचालन  सुनीता मिंज, उपमहाप्रबंधक, क्वालिटी तथा परिचय भट्टाचर्जी, प्रबंधक, सीआरएम-३ ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन पी के बैसाखिया, मुख्यमहाप्रबंधक ने किया.

    इसे भी पढ़ें: Breaking : 10 लाख का इनामी ZCM मनोहर परहिया ने किया सरेंडर

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : 10 लाख का इनामी ZCM मनोहर परहिया ने किया सरेंडर
    Next Article Breaking : ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंची प्रीति कुमार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.